{"_id":"5d72d1f78ebc3e93af0f3efc","slug":"in-an-attempt-to-save-the-bike-rider-on-the-rohtak-panipat-highway-a-tanker-filled-with-petrol-overturned-rohtak-news-rtk516416020","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक-पानीपत हाईवे पर बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पलटा पेट्रोल से भरा टैंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक-पानीपत हाईवे पर बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पलटा पेट्रोल से भरा टैंकर
विज्ञापन

रात करीब एक बजे हुआ हादसा, 20 मिनट तक टैंकर में फंसा रहा चालक
पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंची संभाली स्थिति,
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। रोहतक-पानीपत हाईवे पर शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पेट्रोल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे हाईवे के दोनों और करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। वहीं, हादसे के बाद चालक करीब 20 मिनट तक टैंकर में फंसा रहा। बाद में ट्रक चालक ने अपनी जान पर खेलकर उसे बचाया। उधर, सूचना के बाद भी पुलिस देरी से पहुंची तो लोगों ने हंगामा कर दिया। बाद में फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।
धामन गांव के अंकित ने बताया कि वह आसौदा स्टेशन से टैंकर में पेट्रोल लेकर कुरुक्षेत्र जा रहा था। रात करीब 12 बजे टैंकर रोहतक-पानीपत हाईवे स्थित लाढ़ौत बाईपास के पास सामने से एक बाइक सवार आ गया। इसे बचाने के प्रयास में उसका गाड़ी से संतुलन बिगड़ गया और पलट गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस सूचना के करीब पौने घंटे बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद भी टैंकर को सीधा नहीं किया। जिस कारण करीब कई लीटर पेट्रोल बह गया। बताया जा रहा है कि टैंकर में करीब 12 हजार लीटर पेट्रोल था। लोगों का आरोप है कि जब पुलिस से टैंकर को सीधा करने की बात कही तो पुलिस कर्मचारियों ने अभद्रता की। उधर, पुलिस का कहना है कि टैंकर को सीधा करने का प्रयास किया जा रहा है।
कैंटर मालिक व चालक पक्ष के लोग पुलिस के सामने आपस में भिड़े
पुलिस के सामने ही एक दूसरे से बड़े टैंकर मालिक और चालक पक्ष के लोग मामले की सूचना पाते ही टैंकर मालिक और चालक पक्ष के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। चालक पक्ष के लोगों ने मालिक पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया जिस पर दोनों पक्षों के लोग पुलिस के सामने ही भिड़ गए। बाद में पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन
हाइड्रा पहुंचने के बाद भी रात दो बजे तक टैंकर को सीधा नहीं किया जा सका। इस दौरान टैंकर से लगातार पेट्रोल निकलता रहा। यही नहीं विभाग के कर्मचारी भी संसाधनों के अभाव में इंतजार करते दिखे। एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि विभाग के पास बेल्ट के अलावा अन्य संसाधन नहीं है जिसके कारण टैंकर को सीधा नहीं किया जा सका।