फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   IMT water reservoirs on the verge of drying up, jeopardizing production in industries

Rohtak News: आईएमटी के जलघर सूखने की कगार पर, उद्याेगों में उत्पादन पर संकट

Tue, 26 May 2026 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
IMT water reservoirs on the verge of drying up, jeopardizing production in industries
25-बोहर के पास बने जलघरों में पानी की कमी । संवाद
रोहतक। औद्योगिक मॉडल टाउनशिप यानी आईएमटी में पानी की किल्लत हो चली है। यहां पेयजल आपूर्ति के लिए बोहर के पास बने जलघरों में केवल एक दिन का पानी शेष है। उद्योगों को जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिलने से उत्पादन पर संकट होना तय है। एक सप्ताह पहले रोजाना 120 लाख लीटर पानी की आपूर्ति आईएमटी में होती थी जो अब केवल 30 लाख लीटर ही रह गई है।
विज्ञापन

जलघर सूखने की कगार पर होने से मंगलवार को पानी मिलने पर संशय है। उद्यमियों का दावा है कि रोजाना केवल दो घंटे पानी मिल रहा है। पानी पर निर्भर अमूल आदि प्लांट में तो उत्पादन आधा हो चला है जबकि एनरिच एग्रो में उत्पादन 20 प्रतिशत तक कम हुआ है। आईएमटी में करीब 100 उद्योग हैं जहां पानी की कमी से समस्या हो चली है।
विज्ञापन


-------------

गर्मी में पानी के साथ ही बिजली की किल्लत भी हो रही है। जनरेटर डीजल से चलाना पड़ता है जो महंगा पड़ता है। कंपनी को नुकसान हो रहा है। -चंदन सिंह, एजीएम, क्रिस्टल प्रा. लि.।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------

उद्योगों में पानी की कमी है। 20 प्रतिशत उत्पादन कम हो रहा है। चंडीगढ़ में सिंचाई विभाग के एमडी से मिले पर कुछ दिन में पानी आने का आश्वासन दिया। -विजय शरदा, वाइज प्रेसीडेंट प्रोसेस, एनरिच एग्रो।

-------------

जलघरों से उद्योगों को अब 30 लाख लीटर से कम पानी मिल रहा है जबकि यहां 120 लाख लीटर पानी की प्रतिदिन की आपूर्ति होती थी। उत्पादन प्रभावित हो रहा है। -जोगिंद्र नांदल, प्रधान आईएमटी उद्योग वेलफेयर एसोसिएशन।

-----------

आईएमटी के लिए बोहर के पास बने जलघरों में एक दिन का पानी शेष है। उद्योगों में पेयजल आपूर्ति एक चौथाई की है। नहरों में पानी आने पर राहत मिलेगी। -राजीव डागर, कार्यकारी अभियंता, एचएसआईआईडीसी।


---------------

प्लांट में रोजाना 20 लाख लीटर पानी की जरूरत होती है जिससे 10 लाख लीटर दूध तैयार होता है। अब केवल 3 लाख लीटर पानी मिल रहा है। उत्पादन आधा होने लगा है। -देवेंद्र पूनिया, हेड एचआर, अमूल प्लांट रोहतक।

25-बोहर के पास बने जलघरों में पानी की कमी । संवाद

25-बोहर के पास बने जलघरों में पानी की कमी । संवाद

25-बोहर के पास बने जलघरों में पानी की कमी । संवाद

25-बोहर के पास बने जलघरों में पानी की कमी । संवाद

25-बोहर के पास बने जलघरों में पानी की कमी । संवाद

25-बोहर के पास बने जलघरों में पानी की कमी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article