फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   IMT Blast: Forensic investigation report will come after a week

आईएमटी ब्लास्ट : एक सप्ताह बाद आएगी फोरेंसिक जांच रिपोर्ट

Fri, 06 Aug 2021 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
IMT Blast: Forensic investigation report will come after a week
राष्ट्रीय राजमार्ग 10 के किनारे आईएमटी फेज 3 में छह दिन पहले हुए ब्लास्ट मामले में अब तक पुलिस के हाथ खाली है। जांच टीम की निगाह फोरेंसिक लैब से आने वाली रिपोर्ट पर है, जो अब तक नहीं मिली है। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने में एक सप्ताह का समय और लगेगा। वीरवार को एमडीयू में हुए छात्र सम्मलेन के विरोध में किसानों के प्रदर्शन के चलते पुलिस भी आईएमटी के आसपास के एरिया में सर्च अभियान नहीं चला सकी।
विज्ञापन

31 जुलाई की सुबह खरावड़ गांव निवासी राजकुमार अपने साथियों के साथ सैर करने आईएमटी में गया था, जहां हैंडपंप के पास रखा पॉलिथीन बैग उठाने पर जोरदार धमाका हुआ। धमाके से राजकुमार बुरी तरह जख्मी हो गया। वह पीजीआई में दाखिल है। एनआईए की टीम भी मौके पर जांच करने पहुंची, लेकिन अभी तक ब्लास्ट मामले में रोहतक पुलिस व केंद्रीय जांच एजेंसी के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन

गवाह को धमकी देने के आरोपी को मिली जमानत
उधर, विस्फोट मामले में गवाह गीतादत्त को मैसेज भेजकर 40 लाख रुपये मांगने व जान से मारने की धमकी देने के आरोपी युवक प्रमोद को पुलिस ने वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई। आरोप है कि प्रमोद ने गीतादत्त को धमकी दी थी कि अबकी बार तो बच गया, अगली बार नहीं बचेगा। 40 लाख का इंतजाम कर ले। पुलिस व गवाह को शक था कि धमकी देने वाले व्यक्ति का संबंध ब्लास्ट से हो सकता है, लेकिन जांच में पता चला कि जिस नंबर से मैसेज आया है। वह गांव के युवक प्रमोद का है। प्रमोद से गीतादत्त के परिवार का पुराना विवाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लास्ट मामले की जांच में फोरेंसिक जांच रिपोर्ट काफी अहम है, जो अगले सप्ताह आने की संभावना है। वहीं, धमकी देने के आरोपी युवक को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई। धमकी प्रकरण का ब्लास्ट से कोई संबंध नहीं है।
- कृष्ण कुमार, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed