{"_id":"5e6d290d8ebc3ea7c7356080","slug":"impact-of-korana-from-today-onwards-cinema-and-coaching-centers-closed-rally-crowd-gathering-at-religious-places-rohtak-news-rtk54686486","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोराना का असर - आज से सिनेमाघर और कोचिंग सेंटर बंद, रैली, प्रदर्शन, धार्मिक स्थलों पर भीड़ एकत्रित होन पर पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोराना का असर - आज से सिनेमाघर और कोचिंग सेंटर बंद, रैली, प्रदर्शन, धार्मिक स्थलों पर भीड़ एकत्रित होन पर पाबंदी
विज्ञापन
कोरोना के कारण खरावड़ स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खाने आए लोगों को मुंह पर मास्क लगा कर खाना सर?
प्रदेश में महामारी घोषित कोरोना वायरस का असर जिले में बड़े-बड़े उद्योगों, छोटे कारोबारियों के साथ-साथ पर्यटन पर भी होने लगा है। जिला प्रशासन ने स्कूल व कॉलेज बंद करने के बाद शनिवार को 31 मार्च तक सिनेमा हाल व कोचिंग सेंटर खोलने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही रैली व प्रदर्शनों पर भी रोक लगा दी है।
डीसी आरएस वर्मा ने बताया कि अपराध प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 व घातक वायरस के प्रसार को रोकने के लिए बनाए गए हरियाणा महामारी रोग कोविड-19 विनियम 2020 के तहत जिले में सभी कोचिंग सेंटर के संचालन, सिनेमाघर, रैली तथा प्रदर्शन पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है। इन आदेशों के जारी होने पर अब जिले में कोई भी कोचिंग सेंटर नहीं चला पाएगा। इसके अलावा सिनेमाघर भी बंद रहेंगे। डीसी ने बताया कि 31 मार्च के बाद हालात की समीक्षा की जाएगी। अगर कोई व्यक्ति अथवा संस्था इन आदेशों का पालन नहीं करते तो उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की अलग-अलग धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।
चाइना कार्गो पर भाड़ा हुआ दोगुना
कोरोना का उत्पादन पर 15 प्रतिशत असर पड़ा है। चाइना से आने वाले माल पर किराया दोगुना हो गया है। पहले चाइना कार्गो के माध्यम से माल 15 दिन में आ जाता था, लेकिन अब एक माह का समय लग रहा है। माल भाड़े में वृद्धि के साथ अन्य देशों से भी एक्सपोर्ट रुकने के कारण कारोबार प्रभावित होने लगा है। सरकार को हालात से निपटने के लिए इंडस्ट्री पर अलग से ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
- राजेश जैन, एमडी एलपीएस बोसार्ड
दुबई, मारीशस, गोवा, केरल व माउंट आबू की बुकिंग रद्द करवा रहे टूरिस्ट
टूरिस्ट के लिए मार्च और अप्रैल का महीना बहुत ही खास होता है, क्योंकि इसमें बच्चों के बोर्ड पेपर्स खत्म होते हैं और लोग फैमिली सहित घूमने का प्लान करते हैं। देश के ऐतिहासिक स्थलों से लेकर विदेशों तक लोग घूमे की प्लानिंग होती हैं, लेकिन कोरोना वायरस का खौफइस कदर लोगों पर छाया हुआ है कि इस बार होली भी फीकी रही और लोग कहीं बाहर घूमने जाने से कतरा रहे हैं। आलम ये है कि ट्रेवल एजेंसियों के पास होने वाली दुबई, मारीशस, माउंट आबू, गोवा व केरल की एडवांस बुकिंग 70 से 75 प्रतिशत तक कैंसिल हो चुकी हैं। देश में विदेशी सैलानियों से कभी गुलजार रहने वाले पर्यटन स्थलों पर भी अब सन्नाटा पसरा हुआ है।
आजीविका पर पड़ रहा प्रभाव
पर्यटन की कमाई पर आश्रित लोगों की आजीविका पर पड़ रहा कोरोना का प्रभाव पड़ने लगा है। टूर ऐंड ट्रैवलिंग एजेंसी के संचालक दिलबाग सिंह ने बताया कि कोरोना की वजह से इस बार कारोबर ठप पड़ चुका है। पिछले साल मार्च-अप्रैल माह में जयपुर से लेकर केरल और लखनऊ की ट्रिप के लिए बस की एडवांस बुकिंग चलती रहती थी, लेकिन इस बार 2 बुकिंग हुई थी और वह भी रद्द हो गई। वहीं, ट्रेवल एजेंसी के संचालक मोहित ने बताया कि इस बार वायरस ने कारोबार ठप कर दिया है। नई बुकिंग तो हो ही नहीं रही हैं। लोग पुरानी बुकिंग रद्द कराने आ रहे हैं।
स्वदेशी उद्योगों को बढ़ावा दे सरकार, नहीं तो कारोबार हो जाएगा ठप
कई उद्योग चाइना के ऊपर निर्भर थे, लेकिन डेढ़ माह से माल नहीं आ रहा। फिलहाल तो कारोबारी पुराने माल को निकाल कर काम चला रहे हैं। यहीं हालात रहे तो ग्राहकों के लिए जरूरी सामान जुटाना भी मुश्किल हो जाएगा। सरकार को चाहिए कि स्वदेशी लघु उद्योगों को बढ़ावा दे। उनको आसानी से लोन उपलब्ध करवाए, ताकि चाइना या दूसरे देशों पर निर्भर खत्म हो सके।
- हेमंत बख्शी, प्रधान रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन
फर्नीचर उद्योग 80 प्रतिशत स्वदेशी उद्योगों से जुड़ा है। हालांकि सजावट से जुड़ा फर्नीचर जरूर चाइना से आ रहा था। हालांकि मोबाइल, जूतों से लेकर क्राकरी के उद्योग पर जरूर असर हो रहा है। हालांकि आम ग्राहक को भी सतर्क रहना होगा। कोई चाइना का माल न आने के नाम पर कालाबाजारी करके सामान के ज्यादा रेट न वसूल ले।
- गुलशन निझावन, महासचिव रोहतक व्यापार मंडल
चाइना से माडर्न टाइल व विशेष पत्थर दिल्ली आता था, जहां से रोहतक के व्यापारी लेकर आते थे। अब माल आना बंद हो गया है। दूसरा ग्राहक भी नहीं आ रहा है। सीधे चाइना के माल पर निर्भर कारोबार ज्यादा प्रभावित हो रहा है।
- राजू भुटानी, प्रधान मार्बल एवं टाइल एसोसिएशन
कपड़ा उद्योग पर कोरोना वायरस का गहरा असर है। गर्मी के सीजन के लिए व्यापारी चीन से टॉप व जींस मंगवाते थे, लेकिन अब माल आना बंद हो गया है। मुंबई से ही माल आ रहा है। ऐसे में ग्राहकों के सामने वैरायटी नहीं रही है। अब तक कपड़े का 30 प्रतिशत कारोबार प्रभावित हो चुका है।
- दीपक पुनियानी, कपड़ा व्यापारी किला रोड
मोबाइल के पार्ट्स हुए महंगे, ऊपर से अब जीएसटी की मार
चाइना माल आना डेढ़ माह से बंद पड़ा है। मोबाइल फोन से जुड़े पार्ट्स पहले ही महंगे होने लगे हैं। ऊपर से सरकार ने मोबाइल फोन पर जीएसटी 12 से 18 प्रतिशत कर दी है। इसका सीधा असर ग्राहक पर पड़ेगा। 1 अप्रैल से फोन और ज्यादा महंगे हो जाएंगे। चाइनीज मोबाइल में वैरायटी नहीं रही हैं। फिलहाल 11 प्रतिशत तक कारोबार प्रभावित है। यहीं हाल रहा तो 50 प्रतिशत तक कारोबार कोरोना वायरस से प्रभावित हो जाएगा।
- अशोक कुमार, प्रधान मोबाइल एसोसिएशन
स्पोट्स शूज हुआ 200 से 250 रुपये महंगा
चाइना से जेंट्स व लेडिज के स्पोट्स शूज आते हैं। पहले माल दिल्ली आता है, वहां से रोहतक मंगवाया जाता है, लेकिन लंबे समय से माल नहीं आ रहा है। इस कारण स्पोट्स शूज 200 से 250 रुपये तक महंगा हो गया है। चमड़े का जूता आगरा से आ रहा है। जबकि चप्पल लोकल ही मिल जाती है। ऐसे में स्पोर्ट्स शूज का कारोबार प्रभावित हो रहा है।
- राजकुमार पाहवा, सचिव जूता एसोसिएशन
अवैध तरीके से चल रही मांस की दुकानों को बंद करने के आदेश
उपायुक्त आरएस वर्मा ने जिले में अवैध रूप से चल रही मांस की दुकानों व बूथों के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि दो दिन में ऐसी सभी दुकानों व बूथों को चिह्नित करके कार्रवाई की जाए। इस प्रकार की अवैध दुकानें या बूथ चल रहे हैं, तो उन्हें तुरंत बंद किया जाए। ऐसे सभी मांस विक्रेताओं के खिलाफ म्यूनिसिपल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने दो बनाए क्वारेंटाइन सेंटर
उपायुक्त आरएस वर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस से भयभीत होने की जरूरत नहीं है। लोगों से आग्रह किया कि आवश्यकता न हो तो अधिक भीड़ वाले क्षेत्रों व कार्यक्रमों में नहीं जाएं। गांव निंदाना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को पहला क्वारेंटाइन सेंटर (संगरोध केंद्र) बनाया है जहां 50 लोगों के रहने की व्यवस्था है। दूसरा क्वारेंटाइन महम के स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साईं) की बिल्डिंग में बनाया है। इसके अलावा गौड़ कॉलेज व आरएम कॉलेज को बैकअप के रूप में रखा है।