फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Illegal hoardings are causing accidents.

Rohtak News: हादसों की वजह बन रहे अवैध होर्डिंग

Mon, 15 Dec 2025 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 15 Dec 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Illegal hoardings are causing accidents.
52...शहर में गोहाना रोड के डिवाइडर पर लगे अवैध होर्डिंग । संवाद
रोहतक । नगर निगम की ओर से होर्डिंग के लिए 50 स्थान तय करने के बावजूद जिले में अवैध होर्डिंग, फ्लैक्स और बैनर के सहारे प्रचार करने वालों की कोई कमी नहीं है। राजनीतिक, शैक्षणिक, सामाजिक व धार्मिक क्षेत्रों से जुड़े ऐसे लोगों के अवैध होर्डिंग की विभिन्न स्थानों पर भरमार है।
विज्ञापन

शहर ही नहीं बल्कि मुख्य मार्गाें के डिवाइडर पर भी अवैध होर्डिंग लगाए गए हैं। शहर के अलावा जिले में गोहाना रोड, सोनीपत, रोड, दिल्ली रोड, भिवानी रोड, हिसार रोड, झज्जर रोड आदि पर 300 से अधिक अवैध होर्डिंग लगे हैं। जो हादसों का कारण बन रहे हैं। डिवाइडर के खंभों पर सबसे अधिक अवैध होर्डिंग लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम का दावा है कि समय-समय पर अवैध होर्डिंग को हटाया जाता है। हर महीने 100 से अधिक के चालान किया जाता है। तीन महीने में दो से तीन लाख का जुर्माना भी वसूला गया है। वहीं, लोगों का कहना है कि नगर निगम की ओर से तय किए स्थान कम पड़ रहे हैं जिसकी वजह से अवैध होर्डिंग से निकाय को चूना लगाया जा रहा है। महम, सांपला व कलानौर क्षेत्रों में भी अवैध होर्डिंग की अमूमन ऐसी ही स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से तय साइट के अलावा जहां अवैध होर्डिंग, बैनर व पोस्टर लगे होते हैं उनको हटाने के साथ ही चालान किए जा रहे हैं। - डॉ. आनंद कुमार शर्मा, आयुक्त, नगर निगम, रोहतक।
अवैध होर्डिंग से यातायात व्यवस्था प्रभावित
कलानौर। रोहतक-भिवानी मुख्य मार्ग पर जगह-जगह लगाए गए अवैध होर्डिंग, फ्लैक्स और पोस्टर अब राहगीरों व वाहन चालकों के लिए बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं। सड़क किनारे, डिवाइडर और खंभों पर लगे ये होर्डिंग न केवल यातायात में बाधा बन रहे हैं बल्कि दुर्घटना की आशंका भी बढ़ा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर ये अवैध होर्डिंग सड़क की दृश्यता को प्रभावित कर रहे हैं। खासकर रात के समय वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार बड़े फ्लैक्स हवा के झोंकों से सड़क पर गिर जाते हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की कि नगर पालिका संज्ञान लेकर सभी अवैध होर्डिंग, फ्लैक्स और पोस्टर हटवाए। इस बारे में जब नगर पालिका की चेयरपर्सन निर्मला देवी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि समय-समय पर अवैध होर्डिंग व फ्लैक्स लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर चालान किए जाते हैं। नगर पालिका टीम के कर्मी अवैध फ्लैक्स हटाते हैं। सोमवार को टीम भेजकर विशेष अभियान के तहत सभी अवैध फ्लैक्स, होर्डिंग हटाए जाएंगे।

होर्डिंग-फ्लैक्स लगाने के 12 स्थान निर्धारित
सांपला। नगर पालिका ने कस्बे में अवैध होर्डिंग और फ्लैक्स लगाकर सुंदरता को बिगाड़ने वालों के खिलाफ अभियान चलाने की तैयारी कर ली है। नगर पालिका ने करीब एक दर्जन स्थान होर्डिंग और फ्लैक्स लगाने के लिए निर्धारित किए हैं लेकिन ढिलाई का फायदा उठाकर लोग अवैध होर्डिंग, बैनर व पोस्टर लगाने से नहीं चूकते हैं। नगर पालिका सचिव नरेंद्र कुमार ने कहा कि होर्डिंग व पोस्टर, बैनर लगाने के लिए एक दर्जन स्थान निर्धारित किए गए हैं। उनका चार्ज लिया जाता है। अवैध होर्डिंग, बैनर-पोस्टर, बोर्ड लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

52...शहर में गोहाना रोड के डिवाइडर पर लगे अवैध होर्डिंग । संवाद

52...शहर में गोहाना रोड के डिवाइडर पर लगे अवैध होर्डिंग । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed