फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ill not allow Yashpal Malik to enter the state

यशपाल मलिक को प्रदेश में नहीं घुसने देंगे

Mon, 16 Sep 2019 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
ill not allow Yashpal Malik to enter the state
जसिया गांव में रविवार को जाट समुदाय के लोगों ने बैठक की। बैठक के दौरान प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी और जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक पर समाज को गुमराह करने का आरोप लगाया। बैठक में फैसला लिया गया कि यशपाल मलिक को हरियाणा में घुसने नहीं दिया जाएगा। वहीं इस बारे में यशपाल मलिक का कहना है कि वे कल भी यहां थे, आज भी सोनीपत में हैं।
विज्ञापन

गांव के पवन जसिया ने बताया कि बैठक में कैप्टन अभिमन्यु की कोठी जलाने के मामले में फंसे युवाओं को मदद न मिल पाने पर चर्चा कर आरक्षण आंदोलन के दौरान शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने आरोप लगाया कि यशपाल मलिक ने जेल में बंद बच्चों को छुड़ाने के लिए चंदा एकत्रित किया। मलिक ने सरकार के साथ मिलक र अपने केस तो हटवा लिए मगर अन्य मामलों के लिए कुछ नहीं किया। इस मौके पर वेद प्रकाश आर्य, तपा प्रधान राम किशन मोखरा, राजा मोखरा, सतगाम प्रधान प्रीत बालंद, विजय टिटौली, रिषी सरपंच सिंहपुरा, दिलबाग, जसबीर किलोई, जय भगवान गद्दी खेड़ी, राज सरपंच, पवन जसिया, जसबीर रणबीर, प्रधान जितेंद्र राठी, रणबीर आदि रहे।
विज्ञापन

यशपाल मलिक ने सरकार से मिलकर जाट बिरादरी के लोगों को गुमराह किया है। उन्होंने अपने ऊपर दर्ज केस तो सरकार से वापस करवा लिया मगर अन्य लोगों पर दर्ज मामले में कुछ नहीं कराया। समाज के लोग उन्हें हरियाणा में प्रवेश नहीं करने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पवन कुमार जसिया।
जाट सभा के लोग कैप्टन अभिमन्यु के खिलाफ या सरकार के खिलाफ क्यों नहीं बोलते हैं। हरियाणा में वह कल भी थे और आज सोनीपत में है।
- यशपाल मलिक , राष्ट्रीय अध्यक्ष जाट संघर्ष समिति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed