{"_id":"6123e9d18ebc3e79b801e68d","slug":"ignoring-of-security-continuous-incidents-in-the-city-37-cctv-cameras-installed-at-square-and-intersections-are-damaged-rohtak-news-rtk621771642","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा की अनदेखी : शहर में लगातार हो रही वारदात, चौक-चौराहों पर लगे 37 सीसीटीवी कैमरे खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा की अनदेखी : शहर में लगातार हो रही वारदात, चौक-चौराहों पर लगे 37 सीसीटीवी कैमरे खराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में एक तरफ झपटमारी व चोरी की वारदात हो रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ नगर निगम की ओर से चौक-चौराहों पर लगाए गए 32 सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं। मेयर मनमोहन गोयल डीसी के साथ मीटिंग में इस समस्या को रख चुके हैं। बावजूद इसके कैमरे ठीक नहीं हो रहे हैं। अब मेयर मामले को मंडल आयुक्त पंकज यादव के सामने रखेंगे। वहीं, निगम आयुक्त नरहरि सिंह बांगड़ का कहना है कि मामला उनके नोटिस में नहीं था। जल्द ही वे ट्रैफिक लाइट्स की तरह कैमरों को भी ठीक करवाएंगे।
भाजपा सरकार के प्रथम कार्यकाल में तत्कालीन सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर की देखरेख में पहले चरण में 76 व दूसरे चरण में 145 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। साथ की पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। उस समय दावा किया गया था कि नाइट विजन के कैमरे लगने से शहर की सुरक्षा चाक-चौबंद हो जाएगी। निगम ने कैमरों के रखरखाव की जिम्मेदारी निजी एजेंसी को सौंप रखी है। बावजूद इसके समय-समय पर सीसीटीवी कैमरे खराब हो रहे हैं। मेयर मनमोहन गोयल ने निगम प्रशासन से पिछले माह रिपोर्ट मांगी थी कि उनको यह बताया जाए कि कहां-कहां सीसीटीवी कैमरे खराब हैं और कहां ठीक हैं। निगम प्रशासन की ओर से 20 अगस्त को रिपोर्ट बनाकर भेजी गई है। इसमें 37 जगह सीसीटीवी कैमरे खराब मिले हैं।
लोकेशन खराब कैमरे कारण
झज्जर चुंगी 4 निजी संचार कंपनी की ओर से केबल काटने के कारण लिंक नहीं।
शौरी मार्केेट 2 लिंक नहीं मिल रहा। निगम का दावा जल्दी ठीक करेंगे तकनीकी फाल्ट।
सुुखपुरा चौक 3 लिंक नहीं मिल रहा। तीन दिन में फाल्ट दूर करेगा निगम।
शीला बाईपास 5 फ्लाईओवर के निर्माण के चलते कैमरे उखाड़ने पड़े।
आईएमटी चौक 5 सीवरेज लाइन निर्माण के चलते सड़क उखाड़ी, साथ में कैमरे भी हटाए।
मस्तनाथ विवि 2 सीवरेज लाइन निर्माण के चलते सड़क तोड़ी।
गढ़ी पहरावर चौक 3 निर्माण कार्य के चलते तोड़फोड़।
सुनारिया चौक 4 दूर संचार कंपनी की ओर से सड़क उखाड़ी, कैमरे भी बंद।
झज्जर बाईपास 9 दूर संचार कंपनी ने सड़क उखाड़ी, जिसके चलते कैमरे भी बंद।
खराब सीसीटीवी कैमरों का मामला डीसी के साथ मीटिंग में उठाया था। 20 अगस्त को भेजी गई रिपोर्ट में 37 सीसीटीवी कैमरे खराब बताए गए हैं। जल्द कैमरों को ठीक नहीं करवाया गया तो मंडल आयुक्त के साथ होने वाली मीटिंग में परेशानी को रखा जाएगा।
विज्ञापन
- मनमोहन गोयल, मेयर, नगर निगम
कई जगह निर्माण कार्य चल रहे हैं, इस कारण कैमरे बंद करने पड़े। जहां कैमरे तत्काल ठीक करवाने की जरूरत है, उन्हें जल्दी ठीक करवा दिया जाएगा।
- नरहरि सिंह बांगड़, आयुक्त, नगर निगम