{"_id":"669304488aed9df434016d04","slug":"if-you-want-to-avoid-fraud-you-will-have-to-give-up-greed-sp-rohtak-news-c-17-roh1020-463032-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी से बचना है तो लालच त्यागना होगा : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगी से बचना है तो लालच त्यागना होगा : एसपी
विज्ञापन
रोहतक। रोहतक में साइबर क्राइम बढ़ता देख पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया है। शनिवार को एसपी (पुलिस अधीक्षक) हिमांशु गर्ग की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए एडवाइजरी जारी की है।
उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी नए-नए तरीकों से लोगों को ठग रहे हैं इसलिए आम लोगों को भी जागरूक और सर्तक होना होगा। इसके बाद ही उनसे बचा जा सकेगा। लोगों की जागरूकता ही उनका सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। कुछ बातों पर ध्यान दिया जाए तो साइबर ठगी से बच सकेंगे, सबसे पहले ठग लोगों को लालच देते हैं और उसी के जाल में लोग फंस जाते हैं। ठगी से बचना है तो लालच त्यागना होगा।
इन बातों का रखें ध्यान
-गूगल से ऑनलाइन नंबर लेते समय बरते सावधानी, साइबर ठगों ने ऐसे ही नंबर और लिंक बना रखे हैं लोगों को धोखा देने के लिए।
-ऑनलाइन खरीदारी करते समय चेक करें कि वेबसाइट के यूआरएल में एचटीटीपीएस होनी चाहिए। वह खाली एचटीटीपी तो नहीं है।
- कोई अपरिचित व्यक्ति किसी एप्लीकेशन को डाउनलोड कराता है तो समझ जाए कि वह साइबर अपराधी है।
- बैंक डिटेल, डेबिट कार्ड नंबर, कार्ड की एक्सपायरी एवं सीवीवी नंबर किसी के साथ शेयर न करें।
- किसी अपरिचित नंबर से आपके पास मैसेज या व्हाट्सएप मैसेज पर कोई लिंक या फोटो आए तो उस पर क्लिक न करें।
-नेटवर्क को 5जी नेटवर्क में शिफ्ट करने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले से सुरक्षित रहें।
-व्हाट्सअप पर किसी भी अज्ञात नंबर से आई किसी भी प्रकार की वीडियो या ऑडियो कॉल को रिसीव न करें।
-- -- -- -- -- -- -- -
यदि फिर भी हो जाए धोखाधड़ी तो करें यह काम
अगर किसी व्यक्ति के साथ इतनी एतियात बरतने के बावजूद धोखाधड़ी हो जाए तो तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। जल्द से जल्द इसकी शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in, और डायल 112 व साइबर थाना रोहतक में सूचना दें।