फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   If the demands of sanitation workers are not met by November 2, they will march to the CM's residence.

Rohtak News: सफाई कर्मियों की मांगें 2 नवंबर तक नहीं मानीं तो कूच करेंगे सीएम आवास

Mon, 22 Sep 2025 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 22 Sep 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
If the demands of sanitation workers are not met by November 2, they will march to the CM's residence.
10 पुराने बस स्टैंड के नजदीक सीवर व सफाई कर्मियों के प्रदेश स्तरीय कन्वेंशन को संबो​धित करते नग - फोटो : संवाद
रोहतक। प्रदेश सरकार ने 02 नवंबर तक मांगों को पूरा नहीं किया तो उसी दिन कुरुक्षेत्र में महारैली कर वह मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करेंगे। रविवार को पुराने बस स्टैंड के नजदीक कम्युनिटी सेंटर में हुए सफाई कर्मचारियों के प्रदेशस्तरीय सम्मेलन में यह निर्णय लिया गया। सम्मेलन में गुरुग्राम के 3,480 और सोनीपत के 900 कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सम्मेलन में सरकारी, अर्ध सरकारी, निगम बोर्ड कॉरपोरेशन, यूनिवर्सिटीज, पंचायत, पालिकाओं, परिषदों, नगर निगमों, लघु उद्योग, सोसाइटीज, शॉपिंग मॉल व प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले सफाई कर्मचारी, सीवरमैन शामिल हुए।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री ने कहा कि 28 सितंबर से लेकर 14 अक्तूबर तक जिलास्तर पर भगवान वाल्मीकि जयंती मनाई जाएगी। महारैली को सफल बनाने के लिए सीवर व सफाई कर्मी जनसंपर्क करेंगे। उन्होंने कहा कि निजीकरण व सरकार की उपेक्षा के कारण सफाई व सीवर कर्मचारी परेशान हैं। अब संगठन सफाई कर्मचारी का और शोषण बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ उपप्रधान रमेश तुषामड, ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान बसाऊ राम व उपाध्यक्ष पूनम, शिक्षा विभाग पार्ट टाइम यूनियन के प्रधान तेज राम व ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के प्रधान मुकेश टांक ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।

इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व नपा कर्मचारी संघ हरियाणा के पूर्व राज्य प्रधान पूनम रत्ती, सर्व कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान धर्मवीर फोगाट व सीआईटीयू की राज्य प्रधान सुरेखा व महासचिव जयभगवान, सीटू अध्यक्ष सुरेखा, उपाध्यक्ष सतबीर सिंह मौजूद रहे।
यह रखी गईं सरकार के सामने मांगें
ठेकेदारी प्रथा बंद करके 400 की आबादी पर एक पक्का कर्मचारी भर्ती किया जाए।
24 नवंबर 2024 को मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत हर कर्मचारी को 26 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाए।
डोर टू डोर कचरा उठाने वाले कर्मचारियों को पक्के कर्मी के बराबर दर्जा दिया जाए।
प्राइवेट सेक्टर में लगे सफाई कर्मियों को न्यूनतम 26 हजार रुपये मासिक वेतन मिले।
सफाई कर्मियों के लिए एप से ऑनलाइन हाजिरी लगाने का आदेश वापस लिया जाए।
नियमित सफाई कर्मचारियों का वेतनमान ग्रुप सी के सामान दिया जाए।
गुरुग्राम, मानेसर व सोनीपत के ठेका कर्मचारियों व पंचायतों के हटाए गए कर्मचारियों को बहाल किया जाए।
सफाई कर्मचारियों के पदों को डिमिनेशन कार्ड से बाहर किया जाए और पार्ट टाइम भर्ती बंद की जाए।
10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, डिप्लोमा, डिग्रीधारक सफाई कर्मियों को ग्रुप सी के पदों पर पदोन्नत किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed