{"_id":"611035ad8ebc3ef39d3d0de6","slug":"i-will-not-go-home-relatives-will-sacrifice-rohtak-news-rtk6203903170","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मैं घर नहीं जाऊंगी, परिजन दे देंगे बलि’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मैं घर नहीं जाऊंगी, परिजन दे देंगे बलि’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला थाना पुलिस उस समय सकते में आ गई, जब 18 वर्षीय युवती ने कहा कि वह अपने घर नहीं जाएगी। घर वाले उसकी बलि चढ़ा देंगे। इसके लिए एक पत्र पर हस्ताक्षर कर चुके हैं। डीएसपी ने युवती को महिला आश्रम में भेजा है।
पुलिस के मुताबिक जिले के एक कस्बे से एक युवती को उसके परिजन महिला थाने में लेकर पहुंचे। युवती की तरफ से शिकायत दी गई कि 2019 में उसके पास सोनीपत जिले के एक लड़के की कॉल आई। पहले दिन उससे बात है। यह सिलसिला तेजी से चलने लगा। युवक उसकी सभी बातों की रिकार्डिंग करने लगा। एक दिन उसने पैसे व जेवरात लाकर देने की बात कही। वहीं, नहीं देने पर घर वालों के पास रिकार्डिंग भेजने की धमकी देने लगा। इस दौरान उससे मां की सोने की अंगूठी भी ले ली। फिर एक दिन युवक ने उसे अपने पास बुलाया और अश्लील एमएमएस बना लिया। 17 जुलाई को जब वह नए बस स्टैंड पर पहुंची तो युवक अपने दोस्त के साथ आया और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। इस संबंध में पुलिस चौकी में शिकायत दी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इसके बाद भी उसके पास फोन आ रहे हैं।
उधर, डीएसपी सुशीला देवी ने बताया कि युवती बालिग है। उसने लिखित शिकायत दी है, लेकिन केस दर्ज करने से पहले काउंसलिंग करवाई तो उसने दूसरी ही कहानी बताई। युवती ने कहा कि उसके घर वाले तंत्रमंत्र में विश्वास रखते हैं। वह उनके साथ नहीं जाएगी। वे उसकी बलि चढ़ा देंगे। इसके लिए पहले ही लिख चुके हैं। युवती के बयान से परिजन भी सकते में आ गए। पुलिस ने युवती को महिला आश्रम में भेजा है। युवक के खिलाफ किसी तरह का मामला दर्ज नहीं किया गया है।