{"_id":"64c20d3f1542271d4c088966","slug":"hundreds-of-acres-of-crop-submerged-due-to-breaking-of-rajbaha-in-rohtak-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: रजबाहा टूटने से सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न, ग्रामीनों ने प्रशासन से राहत व मदद की गुहार लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: रजबाहा टूटने से सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न, ग्रामीनों ने प्रशासन से राहत व मदद की गुहार लगाई
Thu, 27 Jul 2023 11:52 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:52 AM IST
सार
ग्रामीनों ने प्रशासन से राहत व मदद की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि पानी को जल्द निकलवाया जाए। पानी के कारण फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। जल्दी पानी नहीं निकला तो खेत खाली छोड़ने पड़ेंगे। बरसाती पानी की निकासी नहीं होने से मच्छर जनित रोगों का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
खेत हुए जलमग्न
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतक के मकड़ौली कला में सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई। बुधवार रात राजवाहा टूटने से यह स्थिति बनी है। अपने स्तर पर पानी रोकने का प्रयास कर रहे ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि खेतों से पानी निकलने के लिए रजवाहे में पानी डाला था। यह पानी ड्रेन में जाने से पहले रजवाहा टूटने से मकडौली के खेतों में ही भर गया। इस कारण सैकड़ों एकड़ फसल डूब गई। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
ग्रामीनों ने प्रशासन से राहत व मदद की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि पानी को जल्द निकलवाया जाए। पानी के कारण फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। जल्दी पानी नहीं निकला तो खेत खाली छोड़ने पड़ेंगे। बरसाती पानी की निकासी नहीं होने से मच्छर जनित रोगों का खतरा भी बढ़ गया है। इसलिए खेतों से पानी जल्द निकलवा कर राहत पहुंचाई जाए।
विज्ञापन