फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Hotel raided, 10 including six women arrested for prostitution

होटल पर छापा, वेश्यावृत्ति के आरोप में छह महिलाओं सहित 10 गिरफ्तार

Tue, 13 Jul 2021 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Hotel raided, 10 including six women arrested for prostitution
पुलिस ने सोमवार देर रात नए बस स्टैंड के नजदीक एक होटल में छापा मारकर 6 महिलाओं और 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि होटल में वेश्यावृत्ति करवाई जा रही थी। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में देर रात मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सीआईए को सूचना मिली कि नए बस स्टैंड के नजदीक एक होटल में देह व्यापार करवाया जा रहा है। योजना के तहत पुलिस मौके पर पहुंची और सिपाही हरपाल को बोगस ग्राहक बनाकर होटल के अंदर भेजा गया। नंबर नोट करके 500 रुपये सिपाही को दिए गए। सिपाही ने अंदर जाकर काउंटर पर बातचीत की। इसके बाद सिपाही ने बाहर इंतजार कर रही पुलिस को इशारा कर दिया। पुलिस ने दबिश देकर होटल की तलाशी ली। इस दौरान होटल में सुमित नाम के युवक की जेब से 500 रुपये बरामद किए गए, जो सिपाही को दिए गए थे। इसके बाद पुलिस ने होटल से छह महिलाओं और चार युवकों केे गिरफ्तार कर लिया। महिलाएं दिल्ली, मध्यप्रदेश, भिवानी और गढ़ी सांपला की रहने वाली हैं, जबकि युवकों में एक जगदीश कॉलोनी व दो इस्माईला के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

वर्जन
वेश्यावृत्ति के आरोप में होटल से 6 महिलाओं व 4 युवकों को होटल से गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर रमेश कुमार, सिविल लाइन थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed