फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Hooda himself got the votes of his five MLAs cross-voted in the Rajya Sabha elections: Balraj Kundu

राज्यसभा चुनाव में हुड्डा ने खुद अपने पांच विधायकों के वोट क्रॉस कराए : बलराज कुंडू

Sat, 21 Mar 2026 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hooda himself got the votes of his five MLAs cross-voted in the Rajya Sabha elections: Balraj Kundu
महम में पत्रकारों को संबोधित करते विधायक2 कांग्रेस कार्यालय में मौजूद विधायक व अन्य
महम (रोहतक)। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के नौ विधायकों के वोट खिसकने के मामले में पूर्व विधायक बलराज कुंडू ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा, वोट चोरी का आरोप लगाने वाले स्वयं भू नेताओं ने एक प्रकार की डील करके नौ विधायकों के वोट क्रॉस कराए हैं। खुद नेता प्रतिपक्ष ने अपने पांच विधायकों के वोट क्रॉस कराए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को अपने कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में बलराज कुंडू ने कहा कि अगर भाजपा का एक वोट रद्द नहीं होता तो निर्दलीय प्रत्याशी सतीश नांदल की जीत निश्चित थी। इतना तो तब है, जब कांग्रेस के नेताओं ने अपने विधायकों को हिमाचल में छिपाकर रखने का नाटक किया।
विज्ञापन

सभी विधायक खुले में होते तो कांग्रेस के आधे से ज्यादा वोट निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष जाने वाले थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम विधानसभा में आवाज उठाना होता है। प्रदेश के लोगों को बदमाश विदेश में बैठकर धमकियां दे रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष किसी प्रकार की आवाज नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो 02 अपने कार्यालय पर पत्रकारों से बात करते पूर्व विधायक बलराज कुंडू। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed