{"_id":"5e0fa9418ebc3e87d700e01b","slug":"honeytrap-police-will-go-to-court-seeking-permission-to-interrogate-accused-in-jail-rohtak-news-rtk535502897","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनीट्रेप - जेल में बंद आरोपी से पूछताछ की अनुमति लेने कोर्ट जाएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनीट्रेप - जेल में बंद आरोपी से पूछताछ की अनुमति लेने कोर्ट जाएगी पुलिस
विज्ञापन
एक निजी कंपनी में काम करने वाले युवक को हनीट्रैप मामले में फंसाने के आरोप के मामले में पुलिस ने महिला सहित छह पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं, 11 दिसंबर को महिला की दी शिकायत के बाद से ही शिकायतकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जो कि न्यायिक हिरासत में जेल में है। युवक की दी शिकायत पर पुलिस ने जांच करते हुए वीरवार को महिला पर भी केस दर्ज किया। अब, पुलिस मामले का सच जानने के लिए कोर्ट जाएगी और कोर्ट के आदेश पर युवक से पूछताछ करने की इजाजत लेगी।
पुलिस का कहना है कि मामले की तह तक जाने के लिए युवक से पूछताछ जरूरी है। इसके बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। महिला समेत छह लोगों पर मामला दर्ज होने के बाद पुलिस केस से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है। हालांकि अभी पुलिस ने महिला समेत अन्य आरोपियों से अभी पूछताछ नहीं की है। पुलिस महिला और अन्य आरोपियों को भी जांच में शामिल करेगी।
यह था मामला:
शिवाजी कालोनी थाने में शिकायत देते हुए युवक ने बताया था कि वह एक निजी कंपनी में जॉब करता है। वहीं पर एक महिला भी जॉब करती थी। दोनों एक ही कंपनी में जॉब करने के कारण दोस्त बन गए। युवक ने बताया कि युवती ने खुद ही उसे प्रेम प्रसंग में फंसाया और उसके साथ संबंध बनाए। महिला ने युवक से 2 लाख रुपये ले लिए। इतना ही नहीं कुछ समय बाद युवक को पता चला कि महिला विवाहित है तो उस युवक ने महिला से इसके बारे में पूछा, जिस पर महिला ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। ब्लैकमेलिंग के आधार पर महिला ने उससे दो सोने की चेन भी ले लीं। कुछ समय बाद महिला का पति भी युवक को ब्लैकमेल करने लगा। साथ ही पुलिस महकमे में उच्च अधिकारियों से जान पहचान होने की दोष जमाते हुए दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी दी। युवक ने परेशान होकर पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने युवक की शिकायत के आधार पर महिला और उसके पति सहित छह लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डीएसपी की जांच के बाद महिला पर दर्ज हुआ केस
जानकारी देते हुए शिवाजी कालोनी अतिरिक्त प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि महिला ने भी युवक के खिलाफ 11 दिसंबर को शिकायत दी थी, जिसमें महिला ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। साथ ही बताया कि महिला की शिकायत की आधार पर युवक पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया था, जोकि कोर्ट के आदेशों पर न्यायिक हिरासत जेल में है। युवक ने भी महिला के खिलाफ शिकायत दी थी। जिसकी जांच डीएसपी रैंक अधिकारी ने की थी। जांच के बाद महिला सहित 6 पर केस दर्ज किया गया है। अब पुलिस आरोपी युवक को कोर्ट के आदेश पर जांच में शामिल करेगी।