फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Honey and Sukhchain will represent India in the Asian Para Games

Rohtak News: हन्नी और सुखचैन एशियन पैरा गेम्स में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

Mon, 01 Jun 2026 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 01 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Honey and Sukhchain will represent India in the Asian Para Games
28-खिलाड़ी सुखचैन। स्रोत : कोच
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। रोहतक। सनसिटी हाइट्स में रहने वाले पैरा एथलीट हन्नी और सुखचैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियन पैरा गेम्स के लिए क्वालीफाई कर भारत का नाम रोशन किया है। दोनों खिलाड़ियों ने बंगलूरू के कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित 8वीं भारतीय ओपन पैरा एथलेटिक्स अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर यह उपलब्धि हासिल की।
झज्जर के गाेयला कलां निवासी सुखचैन ने जेवलिन थ्रो में 33.19 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता और एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई किया। कोच सुनील फोगाट ने बताया कि सुखचैन वर्ष 2016 में सड़क हादसे का शिकार हुए थे, जिसके बाद दो वर्षों तक संघर्ष करना पड़ा। 28 वर्ष की उम्र में उन्होंने दोबारा खेल की शुरुआत की और आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की।
विज्ञापन

वहीं, झज्जर के गोरिया गांव निवासी हन्नी ने एफ-37 श्रेणी में जेवलिन थ्रो में 60.70 मीटर और डिस्कस थ्रो में 54.09 मीटर का शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते और विश्व रिकॉर्ड के साथ एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच के अनुसार हन्नी बचपन से सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित रहे हैं, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। दोनों खिलाड़ी अब जापान में 18 से 24 अक्टूबर तक होने वाले एशियन पैरा गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

28-खिलाड़ी सुखचैन। स्रोत : कोच

28-खिलाड़ी सुखचैन। स्रोत : कोच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed