{"_id":"6722251c79694e8d1305cb28","slug":"homes-courtyards-and-offices-shine-on-diwali-roads-are-filled-with-garbage-rohtak-news-c-17-roh1020-535477-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दिवाली पर घर आंगन और दफ्तर चमके, कचरों से अटी हैं सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दिवाली पर घर आंगन और दफ्तर चमके, कचरों से अटी हैं सड़कें
Thu, 31 Oct 2024 05:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 31 Oct 2024 05:50 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। दिवाली पर लोग रंग-रोगन व सफाई करवाकर कचरा व कबाड़ घरों से बाहर निकाल रहे हैं। जो सड़कों पर नजर आने लगा है। इसके चलते शहर में कई स्थानों पर कचरे के दूर तक ढेर लगे नजर आ रहे हैं। त्योहारी सीजन में यह हालात देख आमजन सफाई व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है।
शहरवासियों का आरोप है कि शहर में ही नहीं गलियों में हमेशा गंदगी बनी रहती है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। इससे बीमारियों का खतरा बना रहता है। कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी सुबह पांच बजे रेहड़ी भरकर कन्हेली रोड प्याऊ के पास खड़े रहते है, एक बजे के करीब निगम की ट्रैक्टर ट्रॉली आती है, इसमें यह लोग रेहड़ियों का कचरा ले जाते हैं। शिकायत करने के बाद भी व्यवस्था में कोई सुधार नहीं है। यह हाल उस शहर का है जो स्वच्छता रैंकिंग में टॉप पर रहा है, लेकिन अब समय है दोबारा से स्वच्छता की जांच होने का और इसके लिए टीम कभी भी शहर में आ सकती है लेकिन दिवाली के समय पर भी नगर निगम का सफाई की तरफ कोई ध्यान नहीं है।
इन जगहों पर लगे सबसे ज्यादा कचरे के ढेर
कच्चा बेरी रोड, झज्जर रोड पर काठमंडी पुल के नजदीक, गोहाना अड्डा रोड, पुरानी आईटीआई, तिकोना पार्क, डी-पार्क, गोहाना रोड, अग्रसेन चौक, मानसरोवर पार्क के पास।
विज्ञापन
वर्जन
नगर निगम की ओर से शहर में सफाई व्यवस्था के बेहतर प्रबंध हैं। नियमित सफाई करवाई जा रही है। त्योहारी सीजन चल रहा है। सफाई के कुछ समय बाद भी लोग कचरा डाल देते है। इस वजह से समस्या हो रही है।
सुंदर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम