फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Holi celebration under force, jaat andolan in rohtak, jaat andolan in haryana, riots effect on holi

फोर्स के पहरे में मनेगी हरियाणा की ‘होली’

Tue, 08 Mar 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक Updated Tue, 08 Mar 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
Holi celebration under force, jaat andolan in rohtak, jaat andolan in haryana, riots effect on holi
रोहतक में तैनात सेना - फोटो : amar ujala
जाट आंदोलन के दौरान हुई हिंसा की वजह से भाईचारे का संदेश देने वाला त्योहार ‘होली’ भी फोर्स के पहरे में मनेगा। ताकि होली के दौरान होने वाली किसी अनहोनी से पहले ही निपटा जा सके। यही कारण है कि रोहतक सहित अन्य आरक्षण हिंसा प्रभावित जिलों से फोर्स को अभी तक नहीं हटाया गया है। वहीं, 13 मार्च को सर्व खाप पंचायत की कोर कमेटी की भी बैठक ने भी जिला और पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। 
विज्ञापन


रोहतक, झज्जर और सोनीपत पर विशेष नजर 
होली के त्योहार पर विशेष तौर पर रोहतक, झज्जर और सोनीपत जिले पर विशेष नजर रखी जाएगी। इन जिलों की बाहरी सीमा पर फोर्स की अलग-अलग कंपनी तैनात की जाएगी। इसके अलावा हिसार, हांसी, भिवानी और कैथल सहित अन्य जगहों पर भी सुरक्षा के बेहतर इंतजाम होंगे। प्रभावित जिलों में अन्य जिला से पुलिस बल भी भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


मुख्य धरना स्थल होंगे निशाने पर  
पुलिस और जिला प्रशासन ने आंदोलनकारियों के धरना स्थल की भी लिस्ट जुटाई है। यह सारे धरना स्थल फोर्स की नजर में होंगे। साथ ही इन जगहों पर प्रयोग होने वाले मोबाइल नेटवर्क को भी सर्विलांस पर रखा जाएगा। इतना ही नहीं प्रदेश की सीमा से जुड़े जिलों की चेक पोस्ट पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छवि सुधारने को सक्रिय हुआ गुप्तचर विभाग 
विभाग के कर्मचारियों को जिले के विभिन्न हिस्सों से जानकारी जुटाने के लिए तैनात कर दिया गया है। ताकि जिला प्रशासन और पुलिस के सामने सही रिपोर्ट पेश कर सके। वहीं गुप्तचर विभाग पर जाट आंदोलन की भीड़ और उसके उग्र होने की सही रिपोर्ट सरकार को नहीं देने का आरोप लगा हुआ है। जांच कमेटी की तरफ से भी गुप्तचर विभाग के अधिकारियों के बयान मांगे गए है। 

जुटाया सोशल मीडिया का रिकॉर्ड 
उपद्रव में दौरान अधिकारियों की लापरवाही की जांच कर रही जांच कमेटी ने सोशल मीडिया की रिपोर्ट भी खंगालनी शुरू कर दी है। उपद्रव से जुड़ी जितनी भी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की गई है जांच कमेटी पड़ताल करेगी।

अधिकारियों की भी होगी जांच
जांच कमेटी को जिला पुलिस और अन्य माध्यमों से सौंपी गई उपद्रव की सीसीटीवी फु टेेज भी अधिकारियों के गले की फांस बन सकती है। पुलिस सीसीटीवी फु टेज से उपद्रवियों तक पहुंचने के लिए प्रयोग कर रही है जबकि कमेटी की ओर से फुटेज में अधिकारियों की मौजूदगी और गैर मौजूदगी को देखा जाएगा। ऐसे में उपद्रव से जुड़ी वीडियो और फोटो के लिए कमेटी ने अलग से वेबसाइट बनाई है। 


स्कूलों और अस्पतालों की भी सुरक्षा बढ़ाई
जिला पुलिस की तरफ से स्कूलों और निजी अस्पतालों की भी सुरक्षा बढ़ा दी है। स्कूल के पास पुलिस गार्द सहित अर्द्घसैनिक बलों की कंपनी तैनात की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed