{"_id":"674212c2cf938bad940f6484","slug":"hockey-haryana-reaches-pre-quarters-rohtak-news-c-17-roh1020-550291-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी : प्री-क्वार्टर में पहुंचा हरियाणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी : प्री-क्वार्टर में पहुंचा हरियाणा
विज्ञापन
23सीटीके19..राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़
रोहतक। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित अंडर-17 लड़के व लड़़कियों की 68वीं राष्ट्रीय हॉकी स्पर्धा में शनिवार को रोमांचक मुकाबले हुए। शहर के विभिन्न खेल मैदानों पर दिनभर कांटे के मैच हुए। खिलाड़ियों ने यहां जीत के लिए पूरे जोश के साथ प्रदर्शन किया। जिला शिक्षा अधिकारी मंजीत मलिक ने खेल मुकाबलों का जायजा भी लिया। स्पर्धा में देश के विभिन्न प्रांतों से आई 60 टीमों में 1200 खिलाड़ी दमखम दिखाने रोहतक आए हैं।
शनिवार को लड़कों की 19 व लड़कियों की 13 स्पर्धाएं आयोजित हुईं। इस दौरान जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह, डीपीसी रेनू खत्री ने सभी प्रबंधों का बारीकी से अवलोकन किया। विशिष्ट अतिथि रिटायर्ड स्पोर्ट्स डायरेक्टर शमशेर कादयान व रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स सत्यदेव मलिक रहे। एईओ (स्पोर्ट्स) मुकेश व एईईओ (स्पोर्टस) राकेश सिवाच के नेतृत्व में जिले के सभी डीपीई व पीटीआई की कड़ी मेहनत ने खेल प्रतियोगिताओं को सार्थक बनाने का काम किया।
हरियाणा ने प्री-क्वार्टर में किया प्रवेश
एसजीएफआई से आए प्रदीप शुक्ला, वाईएसओ सतबीर, इस राष्ट्रीय खेल टूर्नामेंट के कन्वीनर रणदेव सिंह, डीसीओ राजेंद्र सिंह व हरियाणा टीम के कोच राजपाल सिवाच ने खेल ग्राउंड संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। राजपाल सिवाच ने कहा कि बी-पूल श्रेणी में हरियाणा की टीम शीर्ष स्थान पर रही है। टीम हरियाणा ने प्री क्वार्टर में एंट्री कर ली है।
विज्ञापन
यह रहे परिणाम
शनिवार को टीमों के बीच कांटे के मुकाबले हुए। छत्तीसगढ़ व बिहार के बीच हुए मैच में बिहार ने 2-शून्य से छत्तीसगढ़ को हराया। हरियाणा व ओडिशा के बीच हुआ मैच 2-2 से ड्रॉ रहा। चंडीगढ़ व केवीएस के बीच खेले गए मैच में चंडीगढ़ ने 3-1 से जीत हासिल की। उत्तर प्रदेश व मणिपुर के बीच हुए मुकाबले में यूपी ने 4-शून्य से जीत दर्ज की। मध्य प्रदेश व कर्नाटक में हुए मैच में मध्य प्रदेश ने 7-1 से जीत दर्ज की। तमिलनाडु व झारखंड के बीच हुए मुकाबले में झारखंड ने 7-शून्य से जीत हासिल की। दिल्ली व आईपीएससी के बीच हुए मैच में दिल्ली ने 9-शून्य से जीत दर्ज की। केरल व पंजाब के मैच में पंजाब ने पांच-शून्य से जीत हासिल की। पुंडुचेरी व सीबीएसई के बीच मैच में पुंडुचेरी 2-शून्य विजयी रही। पश्चिम बंगाल व गुजरात के मैच में गुजरात ने 6-1 से जीत दर्ज की। विद्या भारती व उत्तराखंड के मैच में उत्तराखंड एक-शून्य से विजयी रही। एपी व छत्तीसगढ़ के बीच हुए मैच में एपी ने 2-1 से जीत दर्ज की। हरियाणा की टीम ने सीबीएसई काे 21-शून्य के अंतर से हरा कर प्री क्वार्टर में स्थान बनाया।
पंजाब ने चंडीगढ़ व झारखंड ने कर्नाटक को हराया
अंडर 17 लड़कियों के वर्ग में झारखंड ने कर्नाटक को, पंजाब ने चंडीगढ़ को हराया। मध्य प्रदेश व ओडिसा में मैच एक-एक से ड्रॉ रहा। महाराष्ट्र ने वेस्ट बंगाल पर जीत हासिल की। विद्या भारती की टीम बिहार से जीती। केरल की टीम केवीएस से तीन-शून्य से जीती। तमिलनाडु की टीम जम्मू कश्मीर से 7-1 से जीती। दिल्ली की टीम ने एनवीएस पर 10-शून्य से जीत हासिल की।