फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   HKRN: Construction, carpenter and health care workers from Haryana will go to Israel

HKRN: हरियाणा से इस्राइल जाएंगे कंस्ट्रक्शन, कारपेंटर और हेल्थ केयर वर्कर, उम्मीदवारों का एमडीयू हो रहा चयन

Wed, 17 Jan 2024 08:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 17 Jan 2024 08:04 PM IST
सार

हरियाणा के उम्मीदवारों का एमडीयू और यूपी के उम्मीदवारों का लखनऊ में चयन हो रहा है। इस्राइल से आए 12 इंजीनियरों और 6 प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में चयन हो रहा है। 

विज्ञापन
HKRN: Construction, carpenter and health care workers from Haryana will go to Israel
रोजगार प्लेसमेंट कैम्प - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा व यूपी के कुशल कंस्ट्रक्शन, कारपेंटर व हेल्थ केयर वर्कर इस्राइल जाएंगे। इसके लिए हरियाणा के उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया एमडीयू कैंपस में चल रही है। यहां यूआईईटी में परीक्षा के आधार पर इनका चयन किया जा रहा है। यूपी के उम्मीदवारों का चयन लखनऊ में होना है।

विज्ञापन


भारत सरकार का इस्राइल सरकार से जून में समझौता हुआ था। इसके तहत यहां से कार्य कुशल कर्मचारी इस्राइल भेजे जाने हैं। इसमें तीन सेगमेंट निर्धारित किए गए हैं। ये सेगमेंट कंस्ट्रक्शन, कारपेंटर व हेल्थ केयर वर्कर हैं। हरियाणा सरकार ने पहल करते हुए 6000 कर्मचारी भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इसके लिए एमडीयू के यूआईईटी में हरियाणा कौशल विकास निगम की टीम उम्मीदवारों की परीक्षा करा रही है। एमडीयू के यूआईईटी में जगह व परीक्षा सुविधा मुहैया कराई गई है। जबकि अन्य कार्य हरियाणा कौशल विकास निगम संभाल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी सरकार को भेजने है 8000 श्रमिक
यूपी सरकार को 8000 श्रमिक भेजने हैं। इस प्रक्रिया को लेकर 22 दिसंबर को इस्राइली टीम यहां आई थी। बाद में 15 जनवरी को टीम चयन प्रक्रिया शुरू करने के लिए एमडीयू पहुंची। इसमें इस्राइल के 12 इंजीनियरों के अलावा भारत व हरियाणा सरकार की 6 सदस्यीय टीम शामिल है।


भारत सरकार के इस्राइल से हुए समझौते के तहत कुशल कारीगरों को तलाशा जा रहा है। हरियाणा कौशल विकास निगम की ओर से लाए गए कारीगराें की एमडीयू के यूआईईटी परिसर में परीक्षा ली जा रही है। यह काम इस्राइल से आए 12 इंजीनियरों व 6 प्रशासनिक अधिकारियों की टीम देख रही है। संस्थान उन्हें जगह, उपकरण व अन्य सुविधाएं मुहैया करा रहा है। -प्रो. युद्धवीर सिंह, निदेशक, यूआईईटी, एमडीयू।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed