फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Hisar topper in senior women's boxing competition, Rohtak stood second

सीनियर महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिसार अव्वल, रोहतक दूसरे स्थान पर रहा

Mon, 04 Oct 2021 02:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Hisar topper in senior women's boxing competition, Rohtak stood second
Hisar topper in senior women's boxing competition, Rohtak stood second
हरियाणा बॉक्सिंग संघ की ओर से एमडीयू में आयोजित तीन दिवसीय सीनियर महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। स्पर्धा के कड़े मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए हिसार के खिलाड़ियों ने चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। रोहतक दूसरे स्थान पर रहा। यहां प्रदेश की टीम का भी चयन हुआ। यह टीम 21 अक्तूबर को हिसार में शुरू होने वाली राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेगी। प्रतियोगिता के समापन पर एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह मुख्य अतिथि रहे। कुलपति ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए आयोजकों को इस आयोजन के लिए सराहा।
विज्ञापन

हरियाणा बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष मेजर सत्यपाल सिंधू ने कहा कि महिलाएं पुरुषों से किसी भी खेल में पीछे नहीं हैं। बॉक्सिंग में बेटियों ने प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। संघ मुक्केबाजों को अच्छा प्लेटफार्म दे रहा है। इस मौके पर एमडीयू खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल, ओलंपियन राजकुमार सांगवान, मुक्केबाज कविता चहल, कबड्डी खिलाड़ी दीपक निवास हुड्डा, रविंद्र पान्नू, ओमबीर हुड्डा मौजूद रहे।
विज्ञापन

यूं रहे स्पर्धा में परिणाम
भारवर्ग 45 से 48 किलोग्राम में नीतू भिवानी ने स्वर्ण, आरती रोहतक ने रजत व रेखा जींद व भारती मेवात ने कांस्य पदक जीता।
भार वर्ग 48-50 किलोग्राम में संजीता रोहतक ने स्वर्ण, चंद्रिका हिसार ने रजत, शीतल भिवानी व ममता रोहतक कांस्य पदक जीता।
भार वर्ग 50-52 में मीनाक्षी रोहतक ने स्वर्ण, सोनू हिसार ने रजत, किरण सोनीपत व मनीषा भिवानी ने कांस्य।
भार वर्ग 52-54 में रेणू रोहतक ने स्वर्ण, शिवानी पानीपत ने रजत, प्रिया फतेहाबाद व चेतना सैनी गुरुग्राम ने कांस्य।
भार वर्ग 54-57 में पूनम हिसार ने स्वर्ण, हर्षिता गुरुग्राम ने रजत, चांदनी मेहरा यमुनानगर व भारती भिवानी ने कांस्य पदक।
भार वर्ग 57-60 में जैस्मीन भिवानी ने स्वर्ण, यशी शर्मा गुरुग्राम ने रजत, ज्योति पानीपत व दीक्षा रोहतक ने कांस्य।
भारवर्ग 60-63 में प्रवीण रोहतक ने स्वर्ण, विंका पानीपत ने रजत, सीवी साई हिसार व आंचल रोहतक ने कांस्य पदक जीता।
भारवर्ग 63 से 66 में ज्योति हिसार ने स्वर्ण, अमृत भिवानी ने रजत, सुशीला साई हिसार व दिव्या सिरसा ने कांस्य।
भारवर्ग 66-70 में किरण हिसार ने स्वर्ण, सविता झज्जर ने रजत, कोमल साई हिसार व सोनम कैथल ने कांस्य।
भारवर्ग 70-75 में स्वीटी बूरा साई हिसार ने स्वर्ण, सपना कैथल ने रजत, शीना डीडीआर व राज साहिबा रोहतक ने कांस्य।
भारवर्ग 75-81 में पूजा भिवानी ने स्वर्ण, नेहा झज्जर ने रजत, अंजलि फरीदाबाद व सुमन देवी कैथल ने कांस्य।
भार वर्ग 81 से ज्यादा में नेहा कैथल ने स्वर्ण, सुषमा रेवाड़ी ने रजत, मानवी रोहतक व रमनजीत अंबाला ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed