{"_id":"61cf5bbc34845c3017383f5f","slug":"hema-malini-will-teach-acting-skills-to-supva-students-rohtak-news-rtk63444241","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपवा विद्यार्थियों को अभिनय के गुर सिखाएंगी हेमा मालिनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपवा विद्यार्थियों को अभिनय के गुर सिखाएंगी हेमा मालिनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। पंडित लख्मीचंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय के कुलपति गजेंद्र सिंह चौहान ने शुक्रवार को हरियाणा राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल को विश्वविद्यालय में हाल के घटनाक्रम, आउटरीच व शैक्षिक गतिविधियों के विस्तार की संभावित योजनाओं से अवगत कराया। विवि के विद्यार्थियों को अभिनय प्रशिक्षण दिलाने के लिए प्रसिद्ध अभिनेत्री हेमा मालिनी को भी सुपवा बुलाया जाएगा। यही नहीं, हरियाणा के प्रत्येक जिले में स्कूल व कॉलेज के छात्रों के लिए एक महीने के सप्ताहांत कार्यक्रम शुरू करने की योजना भी साझा की।
कुलपति ने कहा कि इन कार्यक्रमों को पीएलसी सुपवा फैकल्टी की ओर से चलाया जाएगा। शुरुआत अभिनय पाठ्यक्रम से की जा रही है। ये कार्यक्रम दृश्य कला, डिजाइन व वास्तुकला सरीखे अन्य विषयों में भी शुरू किये जाएंगे। इससे स्थानीय युवाओं की छिपी क्षमता सामने आएगी। हरियाणा में कला प्रतिभा का खजाना छिपा है। इसे निखारा जाएगा। विश्वविद्यालय का प्रयास राज्य में एक रचनात्मक एवं पेशेवर पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए हितधारकों के व्यापक समुदाय तक पहुंच बनाना है।
हेमा मालिनी व किशन कन्हाई भी सुपवा से जुड़े
कुलपति ने राज्यपाल को विभिन्न क्षेत्रों के प्रखर कलाकारों की ओर से छात्रों को प्रशिक्षित करने के लिए विश्वविद्यालय की योजनाओं से अवगत कराया। इसके लिए प्रसिद्ध अभिनेत्री हेमा मालिनी व वृंदावन के पद्मश्री-पुरस्कार विजेता चित्रकार किशन कन्हाई को सुपवा से जुड़ने के लिए राजी कर लिया है। सबकुछ ठीक ठाक रहा तो जल्दी ही हेमा मालिनी विवि के विद्यार्थियों से अभिनय के गुर साझा करेंगी। इसके अलावा विभिन्न कला व शिल्प को बढ़ावा देने के लिए राज्य भर में चलती बस प्रदर्शनियां भी आयोजित की जाएंगी। कुलपति ने बैठक के बाद राज्यपाल से हुई बातचीत साझा की। इसमें विवि की पहल को सराहा गया। राज्यपाल ने इस संबंध में सभी स्तरों पर पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया है।