फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Held a meeting with villagers to discuss preventing theft in the

Rohtak News: गांवों में चोरी रोकने के ग्रामीणों के साथ की बैठक

Thu, 29 Oct 2026 02:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Held a meeting with villagers to discuss preventing theft in the
कोसली। क्षेत्र में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए रोहड़ाई थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने मौजिज व्यक्तियों के साथ बैठक की। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर हुई बैठक में गांवों में ठीकरी पहरा लगाने और उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगवाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने कहा कि चोरी रोकने के लिए नियमित ठीकरी पहरा लगाया जाए। ग्रामीण संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल-112 पर दें। ठीकरी पहरे के दौरान पुलिस गश्त में हरसंभव सहयोग करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री की सूचना पुलिस को देने की अपील की और कहा कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस और आमजन के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed