फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Heat wave...minimum temperature rises by 4 degrees in five days in Haryana

Rohtak Weather: गर्मी का सितम...पांच दिन में 4 डिग्री उछला न्यूनतम तापमान; कूलर और एसी हो रहे फेल

Fri, 24 May 2024 02:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Fri, 24 May 2024 02:45 PM IST
सार

रोहतक में अधिकतम तापमान 42.5 और न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर 130 रहा। हवा 15.1 किलोमीटर/घंटा के रफ्तार से चली। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी मौसम में गर्माहट बनी रहेगी।

विज्ञापन
Heat wave...minimum temperature rises by 4 degrees in five days in Haryana
नए बस स्टैंड के पास वाटर कूलर से पानी पी कर प्यास बुझाता बच्चा। - फोटो : संवाद

विस्तार

तेज गर्म हवा के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं। दिन हो या रात गर्मी से किसी समय निजात नहीं मिल रही है। भीषण गर्मी में लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। बिजली कट परेशानी बढ़ा रहे हैं। न्यूनतम तापमान में पिछले पांच दिन में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं अधिकतम तापमान में में पिछले दो दिन दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


वीरवार को अधिकतम तापमान 42.5 और न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर 130 रहा। हवा 15.1 किलोमीटर/घंटा के रफ्तार से चली। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी मौसम में गर्माहट बनी रहेगी। तापमान में बढ़ोतरी के चलते मौसम खुश्क व गर्म बना रहेगा। गर्म हवा या लू चलने की संभावना रहेगी। बीच-बीच में हल्के बादल छाने और धूल भरी हवा चलने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


कूलर, एसी हो रहे फेल
घरों के सिलिंग फैन तो आग उगल ही रहे हैं साथ में कूलर व एसी भी काम नहीं कर रहे हैं। लू तो सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया है। राहगीर तरल पदार्थ का सेवन करके गर्मी से राहत तलाश रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान में उतार-चढ़ाव का ब्योरा (डिग्री सेल्सियस में)
दिन अधिकतम न्यूनतम
19 मई 45.2 27
20 मई 45.3 28
21 मई 44.9 29
22 मई 43.2 31.2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed