फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryanvi artist and auto driver commits suicide in Jasia

जसिया में हरियाणवी कलाकार और ऑटो चालक ने की आत्महत्या

Fri, 06 May 2022 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Haryanvi artist and auto driver commits suicide in Jasia
गोहाना रोड स्थित जसिया गांव में हरियाणवी कलाकार सतीश उर्फ भोलू (32) ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसके भाई का आरोप है कि कुछ लोग उस पर पैसे देने के लिए दबाव बना रहे थे। सदर पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, गांव के ही ऑटो चालक का फंदे से लटका शव मिला है, जबकि करौंथा में भी एक किशोरी की मौत हो गई। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस को मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जसिया गांव निवासी भोलू धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेता था। बुधवार रात को हिसार से लौटा और अपने कमरे में चला गया। सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला। मामले की सूचना पाकर एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया व सदर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक भोलू के भाई रणबीर ने बयान दर्ज कराए हैं कि वे छह बहन व भाई हैं। तीसरे नंबर का सतीश उर्फ भोलू था। उसके भाई ने कई लोगों से पैसे ले रखे थे। जिसकी वजह से वह काफी परेशान रहता था। भाई ने उसे बताया था कि उसे कई से पैसे ले रखे हैं, जिनका हिसाब करना है। उसने यह नहीं बताया कि किससे पैसे ले रखे हैं, लेकिन पैसों की वजह से परेशान जरूर रहता था। इसी कारण उसे फंदा लगाकर जान दे दी। उसके भाई से पैसे मांगने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

ऑटो चालक का शव भी मिला फंदे पर
उधर, जसिया के ही 27 वर्षीय ऑटो चालक ललित का भी शव फंदे पर मिला है। सूचना पाकर सदर पुलिस गांव में पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। हालांकि खुलकर यह नहीं परिजन बता सके कि उसने क्यों यह कदम उठाया। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मोहम्मद इलियास का कहना है कि जसिया गांव निवासी सतीश उर्फ भोलू व ललित ने अलग-अलग आत्महत्या की है। सतीश की मौत के मामले में अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया गया है। जबकि ललित के परिजनों ने अभी कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबूलपुर में किशोरी की मौत, पोस्टर्माटम रिपोर्ट का इंतजार
वहीं, कबूलपुर गांव में एक दिन पहले 17 साल की किशोरी की मौत हो गई। शव को पीजीआई के डेड हाउस में लाया गया, जहां वीरवार को पोस्टमार्टम हुआ। शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed