फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryanvi and solo dance stunned the audience

हरियाणवी और सोलो नृत्य कर बांधा समा, थिरके दर्शक

Sun, 21 Nov 2021 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Haryanvi and solo dance stunned the audience
वैश्य महिला महाविद्यालय में सांस्कृतिक प्रस्तुति देतीं छात्राएं। अमर उजाला
वैश्य महिला महाविद्यालय परिसर में संगीत विभाग की ओर से प्रतिभा खोज (टैलेंट हंट) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। इस आयोजन में सभी स्नातक व स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान छात्राओं ने क्लासिकल डांस, हरियाणवी नृत्य, समूह नृत्य, सोलो डांस, भक्ति संगीत, भजन, में प्रतिभा दिखाई। वहीं, दर्शक भी थिरकने को मजबूर हो गये।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. रश्मि गुप्ता ने छात्राओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रतिभा सभी में होती है। इसे निखारता कोई-कोई है। मंच से छात्राओं में विश्वास बढ़ता है। अपनी प्रतिभा निखारने का सही मंच है। ज्ञान के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेना भी आवश्यक है। इससे शारीरिक व मानसिक विकास होता है। संगीत गायन में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. वैशाली गुप्ता, डॉ. सुरजीत ने निभाई। समूह नृत्य में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. श्वेता गुप्ता व निशू ने निभाई। यह कार्यक्रम डॉ. अंजना, डॉ. टीना व भूपेंद्र की ओर से कराया गया। संगीत गायन के परिणाम में हिमांशी प्रथम, सौम्या द्वितीय, स्नेहा तृतीय, तनु को सांत्वना पुरस्कार मिला। सोलो डांस में राखी प्रथम, मुस्कान द्वितीय व बरसाती तृतीय रही। सांत्वना पुरस्कार नंदिनी व प्रियंका को मिला। समूह नृत्य में अनमोल समूह प्रथम, हर्षिता समूह द्वितीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed