{"_id":"639a0298701e2163e26ddcbb","slug":"haryana-vs-himachal-pradesh-ranji-match-himachal-pradesh-declared-innings-on-441-runs-on-the-second-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी: हिमाचल प्रदेश ने दूसरे दिन 441 रन पर घोषित की पारी, हरियाणा ने एक विकट पर 72 रन बनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणजी: हिमाचल प्रदेश ने दूसरे दिन 441 रन पर घोषित की पारी, हरियाणा ने एक विकट पर 72 रन बनाए
Wed, 14 Dec 2022 10:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 14 Dec 2022 10:36 PM IST
सार
लाहली में हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बीच एलीट ग्रुप ए का रणजी मैच चल रहा है। हिमाचल प्रदेश की ओर से सबसे अधिक 182 रन ओपनर राघव धवन ने बनाए।
विज्ञापन
हरियाणा के गेंदबाज जयंत यादव की गेंद को शॉट मारते हिमाचल के बल्लेबाज राघव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक के लाहली में हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के बीच एलीट ग्रुप ए के रणजी मैच का दूसरा दिन बल्लेबाजों के नाम रहा। हिमाचल प्रदेश की टीम ने दोपहर बाद 441 रन की बढ़त के साथ पारी घोषित कर दी। टीम ने चार विकेट पर कुल 487 रन बनाए। इसके बाद हरियाणा ने शाम का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 72 रन बना लिए थे।
विज्ञापन
बुधवार को हिमाचल प्रदेश ने 200 रनों की बढ़ से आगे खेलने शुरू किया। मंगलवार को एक विकेट खोकर बल्लेबाजों ने 246 रन बनाए थे। बुधवार को इससे आगे हिमाचल प्रदेश की टीम ने 487 रन बनाए। हरियाणा पर 441 रनों की बढ़त के साथ अपनी पारी घोषित कर दी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश की ओर से सबसे अधिक 182 रन ओपनर राघव धवन ने बनाए। राघव ने 359 गेंद खेलकर 22 चौके और दो पर छक्के जड़े। इसके बाद दूसरे ओपनर प्रशांत चोपड़ा का नंबर आया। उन्होंने 181 गेंदों पर 137 रन बनाए। इसमें 16 चौके और चार छक्के शामिल हैं।
विज्ञापन
अंकित कलसी ने 71 गेंदों पर 47 रन, अमित कुमार ने 130 गेंदों पर 81 रन, आकाश वशिष्ठ ने 42 गेंदों पर 28 रन बनाए। टीम को अतिरिक्त 12 रन मिले। कुल 130.2 ओवर में टीम ने चार विकेट पर 487 रन का स्कोर खड़ा किया। हरियाणा की ओर से चैतन्य बिश्नोई 5.2 ओवर में 15 रन देकर दो विकेट लिए।
अजीत चहल ने 32 ओवर में 87 रन देकर एक व जयंत यादव ने 26 ओवर में 100 रन देकर एक विकेट झटका। अंशुल कंबोज ने 27 ओवर में 119 रन, नितेश सत्यवान 16 ओवर में 42 रन, हिमांशु राना ने सात ओवर में 28 रन, निशांत सिंधू 17 ओवर में 86 रन देकर कोई विकट नहीं लिया।
इधर, पारी की हार से बचने के लिए मैदान में उतरे हरियाणा के बल्लेबाजों ने शाम को खेल समाप्त होने तक एक विकेट खोकर 72 रन बनाए। चैतन्य बिश्नोई 77 गेंदों पर 41 रन बनाकर मैदान पर डटे हुए हैं। युवराज सिंह 45 गेंदों पर 21 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हो चुके हैं। इसके बाद हिमांशु राणा 16 गेंदों में छह रन बनाकर खेल रहे हैं। अब हरियाणा के समक्ष दो दिन में 369 रन बनाने का लक्ष्य है। जबकि नौ विकेट अभी शेष हैं।