फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: Votes of 60 lawyers including Deependra Hooda and Captain Abhimanyu will be cut

Haryana: दीपेंद्र हुड्डा व कैप्टन अभिमन्यु समेत 60 वकीलों का वोट कटेगा, चुनाव अधिकारी ने उठाया कदम

Thu, 07 Dec 2023 01:10 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 07 Dec 2023 01:10 AM IST
सार

हाईकोर्ट में दायर याचिका को देखते हुए चुनाव अधिकारी ने कदम उठाया है। दोनों नेता दिल्ली बार कौंसिल के सदस्य हैं, जिला बार के एक वकील ने याचिका दायर की थी। वहीं चुनाव के लिए प्रधान पद के लिए 51 हजार रुपये सिक्योरिटी राशि जमा करानी होगी। 

विज्ञापन
Haryana: Votes of 60 lawyers including Deependra Hooda and Captain Abhimanyu will be cut
सांसद दीपेंद्र हुड्डा। - फोटो : ANI (File)

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में जिला बार चुनाव को लेकर वकीलों के बीच सियासी माहौल गरम है। हाईकोर्ट में दाखिल याचिका को देखते हुए चुनाव अधिकारी ने उन वकीलों के वोट काटने का निर्णय लिया है, जो पंजाब और हरियाणा बार कौंसिल के अलावा दूसरी जगह भी सदस्य हैं। इसमें कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा व पूर्व वित्तमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अभिमन्यु भी शामिल हैं। चुनाव अधिकारी का कहना है कि करीब 60 वकीलों की वोट कट सकती है।

विज्ञापन


प्रदेश की अहम बार में शामिल रोहतक के चुनाव 15 दिसंबर को होने हैं। इसके लिए सात दिसंबर से नामांकन होंगे, जबकि आठ दिसंबर को नामांकन की जांच व 9 दिसंबर को वापसी का दिन रखा गया है। प्रधान, उप प्रधान, सचिव, संयुक्त सचिव व लाइब्रेरी इंचार्ज के लिए 15 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन


इसी बीच हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई, जिसमें सवाल उठाया गया है कि जिला बार में ऐसे भी वकील हैं, जो पंजाब और हरियाणा बार कौंसिल के अंतर्गत रोहतक बार के सदस्य हैं। उनका मतदाता सूची में नाम है, जबकि दूसरी कौंसिल के अंतर्गत भी वकील हैं। बताया जाता है कि हाईकोर्ट में दायर याचिका को देखते चुनाव जिला बार की चुनाव प्रबंधन समिति ने ऐसे वकीलों का नाम मतदाता सूची से हटाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाता सूची में हैं 3301 वोट
जिला बार की मतदाता सूची में 3301 वोट हैं। अब 60 से ज्यादा वकीलों का वोट कट सकता है, जो पंजाब हरियाणा बार कौंसिल के अलावा दूसरी कौंसिल से एडवोकेट नंबर मिला हुआ है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा व पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु को दिल्ली बार कौंसिल से वकालत का लाइसेंस मिला हुआ है। ऐसे में दोनों नेता जिला बार के सदस्य रह चुके हैं, लेकिन वोट डालने का अधिकार नहीं होगा।

आज से नामांकन, जमा करानी होगी सिक्योरिटी राशि के साथ अनुभव प्रमाण पत्र
पद             सिक्योरिटी राशि   अनुभव
प्रधान             51 हजार           10 साल
उप प्रधान       21 हजार             5 साल
महासचिव      31 हजार             5 साल
संयुक्त सचिव  11 हजार             3 साल
लाइब्रेरी इंचार्ज 11 हजार             2 साल
सक्रिय सदस्य   2100                  शून्य

हाईकोर्ट में दायर याचिका को देखते हुए चुनाव प्रबंधन समिति ने ऐसे वकीलों के नाम मतदाता सूची से हटाने का निर्णय लिया है, जो पंजाब एवं हरियाणा बार कौंसिल की बजाए दूसरी कौंसिल के माध्यम से वकील हैं। इसमें कांग्रेस राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा व कैप्टन अभिमन्यु सहित 60 से ज्यादा वकील हैं। -रामनारायण सैनी, चुनाव अधिकारी जिला बार

समाज व राजनीति में सांसद दीपेंद्र हुड्डा व पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु में हमारा स्थान है। साथ ही जिला बार ने विशिष्ट आमंत्रित सदस्य के तौर पर सदस्य बनाया हुआ है। ऐसे लोगों की वोट काटना उचित नहीं होगा। -लोकेंद्र फौगाट, प्रधान जिला बार एसोसिएशन


जिला बार के अंदर वकील राजनीति से ऊपर उठकर चुनाव लड़ते हैं। वह चाहे भाजपा से हैं, लेकिन वकीलों के चुनाव में ऐसा कुछ नहीं है। क्योंकि वकील पार्टी के चिह्न पर चुनाव नहीं लड़ते। -रणबीर ढाका, बार कौंसिल सदस्य और जिला अध्यक्ष भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed