फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana State Pensioners Samaj picketing in Palwal on 29th

हरियाणा स्टेट पेंशनर्स समाज का धरना पलवल में 29 को

Sat, 06 Nov 2021 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Haryana State Pensioners Samaj picketing in Palwal on 29th
हरियाणा स्टेट पेंशनर्स समाज अपनी मांगों पर सरकार की ओर से ध्यान न दिए जाने की वजह से जिला स्तर पर धरनों की शुरुआत करेगा। इन धरनों की शुरुआत पलवल जिले में 29 नवंबर को सुबह 10 बजे से की जाएगी। समिति की बैठक शुक्रवार को मानसरोवर पार्क स्थित सीनियर सिटीजन क्लब में राज्य प्रधान केएल निझावन की अध्यक्षता में हुई। इसमें राज्य प्रधान केएल निझावन ने कहा कि 9 नवंबर को मुख्यमंत्री द्वारा पेंशनर्स, फैमिली पेंशनर्स की मुख्य मांगों के लिए सभी जिला मुख्यालयों पर वीडियो कांफ्रेंस के जरिये चर्चा की जाएगी। इसलिए सभी पेंशनर्स से आह्वान किया जाता है कि वह 11:30 बजे जिला उपायुक्त कार्यालयों के कांफ्रेंस हाल में पहुंचें और मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत करवाएं। उन्होंने बताया कि पेंशनर्स की मुख्य मांगों में 65, 70 व 75 वर्ष की आयु के बाद 10, 15 व 20 प्रतिशत पेंशन वृद्धि देना उनकी मांग है। बैठक में सभी पेंशनर्स ने रिटायर्ड डीएसपी व भिवानी जिला प्रधान हरनारायण की पोती स्नेहा द्वारा नीट परीक्षा में 720 में से 686 नंबरों के साथ 582वीं रैंक प्राप्त करने पर बधाई दी। बैठक का संचालन जिला महासचिव मास्टर ईश्वर सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर सक्रिय कार्यकर्त्ता मा. आनंद स्वरूप, चंद्रभान, मेहर सिंह नैन, केएल निझावन, देवराज नांदल, राजेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश मलिक, रामचंद्र शर्मा, भिवानी प्रधान हरनारायण, तुहीराम, चंद्र सिंह, सूबे सिंह, रघबीर सिंह मलिक, भलेराम बूरा, राजेंद्र सिंह एईओ, कृष्णा कुमारी आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed