फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: Seven candidates filed nominations in four Lok Sabha constituencies on the first day

Haryana: पहले दिन चार लोकसभा क्षेत्रों में सात उम्मीदवारों ने कराया नामांकन, देखिए सूची

Mon, 29 Apr 2024 09:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम/हिसार/रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम/हिसार/रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 29 Apr 2024 09:46 PM IST
सार

भाजपा के गुरुग्राम लोकसभा से प्रत्याशी व सांसद राव इंद्रजीत सीएम नायब सैनी और बेटी आरती राव के साथ पर्चा जमा करने पहुंचे। 

विज्ञापन
Haryana: Seven candidates filed nominations in four Lok Sabha constituencies on the first day
गुरुग्राम में नामांकन रावइंद्रजीत सिंह तथा साथ में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले प्रदेश में चार लोकसभा क्षेत्रों में सात प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। इनमें गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से दो, सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से तीन, सिरसा और भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से एक-एक प्रत्याशी है।

विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह ने गुरुग्राम लोकसभा सीट के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया। राव इंद्रजीत के साथ मुख्यमंत्री नायब सैनी के अलावा बेटी आरती राव और पूर्व विधायक जाकिर हुसैन भी मौजूद रहे। यहां से दूसरा नामांकन फौजी जय कवर त्यागी (दीक्षित) ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप पर पर्चा दाखिल किया है।
विज्ञापन


भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के रोहताश सैनी ने नारनौल के लघु सचिवालय में नामांकन दाखिल किया। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में पहले दिन तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें गढ़ी ब्राह्मणान निवासी दीक्षित खत्री ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अशोक विहार सोनीपत निवासी बलबीर ने सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) पार्टी के उम्मीदवार के तौर नामांकन दाखिल किया। तीसरे उम्मीदवार सरस्वती विहार सोनीपत निवासी राकेश धारीवाल ने राष्ट्रीय जातिगत आरक्षण विरोधी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करवाया है। सिरसा लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर फतेहाबाद के रतिया हलके के गांव फुलां निवासी सुरेंद्र कुमार ने नामांकन पत्र भरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed