फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: More than eight thousand farmers of Punjab camped in Rohtak, preparing to march to Delhi

Haryana: पंजाब के आठ हजार से ज्यादा किसानों ने रोहतक में डाला डेरा, दिल्ली कूच की तैयारी

Thu, 14 Mar 2024 12:38 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 14 Mar 2024 12:38 AM IST
सार

देर रात तक किसानों का जत्था मंडी में पहुंचता रहा। शेड के नीचे रात गुजारी गई। रात करीब 10 बजे तक 150 से ज्यादा बसें, 40 ट्रक, 20 पिकअप समेत अन्य वाहनों का काफिला अनाज मंडी पहुंचा।

विज्ञापन
Haryana: More than eight thousand farmers of Punjab camped in Rohtak, preparing to march to Delhi
रोहतक अनाजमंडी में पहुंचे किसान। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के किसानों ने दिल्ली कूच का रुख कर लिया है। इसी कड़ी में बुधवार रात हजारों की संख्या में किसान रोहतक नई अनाज मंडी परिसर पहुंचे। मंडी में रात करीब 10 बजे तक 150 से ज्यादा बसें, 40 ट्रक, 20 पिकअप व अन्य वाहनों में सवार होकर पहुंचे किसानों ने रात का डेरा मंडी परिसर में ही डाला। यहां रात के खाने की व्यवस्था भी खुद साथ लाए सामान से बनाई। किसान सभा ने उनका सहयोग किया।

विज्ञापन


बुधवार शाम को ही पंजाब से किसानों के जत्थे अनाज मंडी पहुंचना शुरू हो गए। रात 10 बजे तक करीब 8 हजार से ज्यादा किसान पहुंच चुके थे। इन किसानों की मानें तो करीब 30 हजार से ज्यादा किसान दिल्ली जाएंगे। रात यहां बिताकर अलसुबह करीब 3 बजे दिल्ली की ओर रवानगी लेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों इस इतने बड़े काफिले को देखकर प्रशासन ही नहीं, खुफिया विभाग भी चिंतित है। फिलहाल मंडी में शेड के नीचे किसानों ने अपना डेरा डाला हुआ है। मंडी के अलावा सांपला व टिटौली में भी बड़ी संख्या में पंजाब के किसान पहुंच चुके हैं।

पंजाब से पहुंचे किसान प्रभजोत, अमनदीप, मंदीप, सतबीर समेत अन्य का कहना है कि वह किसान मजदूर महापंचायत में जरूर पहुंचेंगे। उसमें सभी किसान अपनी मांगों को लेकर विचार-विमर्श करेंगे, ताकि मांगों पर सरकार सहमति बना सकें। वह सरकार से भीख नहीं मांग रहे हैं, वह अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। पीछे से अन्य जिलों से भी जत्थे दिल्ली जाने के लिए चले हुए हैं, जोकि रोहतक मंडी में ही ठहरेंगे और दिल्ली के लिए पहुंचेंगे।


किसान सभा की ठहराव की अनुमति को सचिव ने नकारा
अखिल भारतीय किसान सभा के प्रधान प्रीत सिंह पंजाब से आ रहे किसानों के जत्थों को शेड के नीचे रोकने के लिए मंडी के सचिव देवेंद्र ढुल के पास अनुमति पत्र लेकर गए। सचिव ने पत्र पर रुकने का आदेश देने से इन्कार कर दिया। आने वाली फसल के लिए किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए यह फैसला लिया गया। इसके बावजूद किसान मंडी की पांच शेड के नीचे रुके हैं। वहीं रान्को खुद खाना बनाया।

अखिल भारतीय किसान सभा भी जत्थों के साथ पहुंचेगी दिल्ली
अखिल भारतीय किसान सभा के प्रधान प्रीत सिंह का कहना है कि वह भी जत्थे के साथ आगे की तरफ बढ़ेंगे। किसानों के आने से पहले मंडी में पूरी व्यवस्था की हुई है, ताकि किसानों को रुकने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। वीरवार सुबह संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर दिल्ली में विशाल किसान मजदूर महापंचायत हो रही है, जिसमें देशभर से किसान शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed