फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana International Film Awards ceremony to be held in Rohtak in September

Rohtak News: रोहतक में सितंबर में होगा हरियाणा इंटरनेशनल फिल्म अवाॅर्ड समारोह

Sat, 28 Mar 2026 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Haryana International Film Awards ceremony to be held in Rohtak in September
रोहतक। हरियाणा में फिल्म और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा देने के उद्देश्य से सितंबर में रोहतक स्थित सुपवा में हरियाणा इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन हरियाणवी इनोवेटिव फिल्म एसोसिएशन (हाइफा) की ओर से सुपवा के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
विज्ञापन

हाइफा के जनरल सेक्रेटरी रामपाल बल्हारा ने बताया कि इस फिल्म फेस्टिवल का उद्देश्य प्रदेश की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करना है।
विज्ञापन


हाइफा लंबे समय से हरियाणवी भाषा, साहित्य और संस्कृति को सिनेमा के माध्यम से आगे बढ़ा रहा है। संस्था का मानना है कि फिल्म और साहित्य समाज को जोड़ने और जागरूकता फैलाने के प्रभावशाली माध्यम है। इसी सोच के साथ हाइफा लगातार रचनात्मक आयोजनों के जरिए युवाओं को मंच उपलब्ध करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था की ओर से अब तक चार वार्षिक समारोह आयोजित किए जा चुके हैं जिनमें से द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ समारोह सुपवा में आयोजित हुए। इनके आयोजनों में शॉर्ट फिल्म, गीत, कहानी और वीडियो रील प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया था।

हाइफा की पीआर डॉ. तबस्सुम जहां ने बताया कि फेस्टिवल के लिए फिल्मों की एंट्री आमंत्रित की जा चुकी हैं और प्रदेश सहित देशभर के फिल्म निर्माता इसमें भाग ले सकेंगे। यह आयोजन हरियाणा की उभरती प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed