फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: Haryanvi celebrities are far away from electoral politics

Haryana: चुनावी राजनीति से कोसों दूर हैं हरियाणवी सेलिब्रिटी, पंजाबी सेलिब्रिटीज की पहली पसंद सियासत

Fri, 22 Mar 2024 11:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह योगेश नारायण दीक्षित, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
योगेश नारायण दीक्षित, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 22 Mar 2024 11:16 PM IST
सार

इन दिनों बॉलीवुड में कई हरियाणवी कलाकार धूम मचाए हुए हैं। बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक प्रदेश में हैं। रोहतक हो या अंबाला, जींद हो या कुरुक्षेत्र… उनके किसी कार्यक्रम में आने पर भारी भीड़ उमड़ पड़ती है। लेकिन, ये हरियाणवी सेलिब्रिटी न तो चुनावी दंगल में उतर रहे हैं और न ही किसी पार्टी के पक्ष-विपक्ष में बयानबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Haryana: Haryanvi celebrities are far away from electoral politics
जयदीप अहलावत, रणदीप हुड्डा, राजकुमार राव, यशपाल शर्मा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी और आसपास के जिलों के कई बड़े थिएटर आर्टिस्ट इनदिनों बॉलीवुड के सुपरस्टार बन चुके हैं। इनमें राजकुमार राव, यशपाल शर्मा, जयदीप अहलावत और रणदीप हुड्डा का नाम सबसे बड़ा है। इसी तर्ज पर संग्राम सिंह, सुनील ग्रोवर और मानुषी छिल्लर का नाम लिया जा सकता है।

विज्ञापन


पहले भी स्वर्गीय सतीश कौशिक बॉलीवुड में हरियाणा के बड़े चेहरे के रूप में स्थापित रहे हैं। जूही चावला, मल्लिका शेरावत, प्रियंका और परिणीति चोपड़ा का संबंध भी हरियाणा के अंबाला से है। इन सबका दायरा बहुत बड़ा रहा है और अपने प्रदेश व गांव से खासा लगाव रहा है। स्टेज डांस और गीत में बिग बॉस फेम सपना चौधरा बड़ा नाम हैं।
विज्ञापन


इन लोकप्रिय कलाकारों ने अलग-अलग क्षेत्र में हरियाणा का नाम रोशन किया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। राजकुमार राव, जूही और प्रियंका ने दुनिया के फलक पर अभिनय के दम पर जगह बनाई है। सतीश कौशिक फिल्म कलाकार, निर्माता और निर्देशक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यशपाल का विलेन के रूप में बड़े पर्दे पर आना फिल्म हिट होने की गारंटी मानी जानी जाने लगी है। इसी तरह, यादगार बायोपिक में रणदीप हुड्डा की मुख्य भूमिका तो तय मानिए। लाखों की भीड़ को अपने डांस पर झूमने के लिए मजबूर कर देती हैं सपना चौधरी।

इन सभी सेलिब्रिटी में एक चीज कॉमन है। ये सभी चुनावी सियासत की नदी में डूबना तो दूर, उतरना तक नहीं चाहते। कई सेलिब्रिटी तो सियासत की बात तक करना नहीं चाहते। उभरती हरियाणवी अभिनेत्री और सेलिब्रिटी अंजवी हुड्डा तो सियासी चर्चा से ज्यादा अच्छी किताबें पढ़ना और थिएटर करना पसंद करती हैं। उनका मानना है कि कलाकारों की पहचान उनके अभिनय से बनती है। उन्हें अपने दर्शकों और श्रोताओं के प्रति पहली जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

रणदीप का नाम तो उछला…
वीर सावरकर पर बनी बायोपिक में मुख्य भूमिका के चलते इन दिनों चर्चा में बने अभिनेता रणदीप हुड्डा का नाम चुनावी राजनीति में उछला है। मीडिया में लगातार कहा जाता रहा कि भाजपा उन्हें रोहतक से लोकसभा चुनाव में उतारने की तैयारी में है। इसके पीछे दो कारण हैं। एक तो वह रोहतक के निवासी हैं और दूसरे कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा को भाजपा उनके मजबूत गढ़ में घेरना चाहती है। रणदीप का मां भी भाजपा की नेता हैं। लेकिन, रणदीप से जब मीडिया ने चुनावी सियासत में उनके उतरने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि यह समय वीर सावरकर के त्याग को युवाओं तक पहुंचाने का है।


पंजाबी सेलिब्रिटी की पहली पसंद सियासत
विनोद खन्ना हों या धर्मेंद्र अथवा उनके पुत्र सनी देओल। पंजाब की चुनावी सियासत में सभी उतरे और एक-एक चुनाव जीते भी। इसी तरह पंजाबी सूफी गायक हंसराज हंस ने भी पंजाब और दिल्ली में लोकसभा चुनाव लड़ा। मशहूर हास्य कलाकार भगवंत मान ने पहले पंजाब से लोकसभा का चुनाव जीता और बाद में विधानसभा चुनाव जीतकर राज्य के मुख्यमंत्री बने। पंजाब के सेलिब्रिटी को चुनावी राजनीति रास आती है। वह चुनाव लड़ते और जीतते भी रहे हैं। इनमें एक बड़ा नाम नवजोत सिंह सिद्धू का है जिन्होंने क्रिकेट के साथ लॉफ्टर चैलेंज जैसे टीवी शो के निर्णायक के रूप में खूब प्रसिद्धि पायी थी। इस बार भी सभी पार्टियां पंजाब में एक-दो सेलिब्रिटी को लोकसभा चुनाव में उतारने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed