फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana Government College Teachers Association met the Chief Electoral Officer

Rohtak News: मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिला हरियाणा राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ

Thu, 25 Apr 2024 09:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 25 Apr 2024 09:48 PM IST
विज्ञापन
Haryana Government College Teachers Association met the Chief Electoral Officer
झज्जर। हरियाणा के कॉलेज प्राध्यापकों की चुनाव में ड्यूटी वरिष्ठता और वेतनमान के अनुसार लगाने के लिए हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी उपायुक्तोंं को निर्देश दिए हैं। इस बारे में हरियाणा राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ ने पत्र लिखकर और ट्वीट करके हरियाणा के हजारों कॉलेज प्राध्यापकों की पीड़ा जाहिर की थी।
विज्ञापन

शिक्षक संघ के प्रवक्ता डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि वीरवार को शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. अमित चौधरी, राजकीय महाविद्यालय, भिवानी के अध्यक्ष जगवीर मान और डॉ. हरिओम के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को बताया कि लोकसभा चुनाव की ड्यूटी लगाते समय कॉलेज प्राध्यापकों की वरिष्ठता और वेतनमान को ध्यान में नहीं रखा जा रहा है और जूनियर अधिकारियों की ड्यूटी उनसे ऊपर लगाई जा रही है जबकि यह स्थापित नियम है कि जूनियर अधिकारी अपने से वरिष्ठ अधिकारी को आदेश नहीं दे सकता। इस मुलाकात के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलों के उपायुक्त और जिला चुनाव अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिया कि चुनाव ड्यूटी वरिष्ठता और जॉब स्टेटस के अनुसार लगाई जाए। हरियाणा राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ की महासचिव डॉ. प्रतिभा चौहान ने कहा कि यह देखकर निराशा होती है कि लगभग हर चुनाव में यह समस्या आती है और इसका समाधान करने की बजाय इसे टाल दिया जाता है। इससे कॉलेज के शिक्षण और प्रशासनिक कार्यों में रुकावट आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed