{"_id":"69f3939fdf1943415d0a4ffc","slug":"haryana-defeated-delhi-by-66-runs-and-andhra-pradesh-defeated-goa-by-9-wickets-rohtak-news-c-17-roh1020-848446-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: हरियाणा ने 66 रनों से दिल्ली और आंध्र प्रदेश ने 9 विकेट से गोवा को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: हरियाणा ने 66 रनों से दिल्ली और आंध्र प्रदेश ने 9 विकेट से गोवा को हराया
विज्ञापन
48-रोहतक के विश्वकर्मा क्रिकेट स्टेडियम में हुए पंजाब व कर्नाटक के बीच खेले गए मैच में बल्लेबाज
रोहतक। एमएस सरस्वती क्रिकेट ग्राउंड में दूसरे दिन हरियाणा और दिल्ली के बीच खेले गए मुकाबले में हरियाणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 172 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया जिसमें हरियाणा ने 66 रनों से मैच जीता। वहीं आंध्र प्रदेश व गोवा के बीच हुए मैच में आंध्र प्रदेश ने 9 विकेट से विजय प्राप्त की।
69वीं राष्ट्रीय अंडर-17 बालिका क्रिकेट चैंपियनशिप दूसरे दिन वीरवार को 8 खेल मैदानों में खेले गए 16 क्रिकेट मैच में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने कहा कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच प्राप्त हो रहा है।
सुबह महाराजा अग्रसेन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात ने झारखंड को 131 रन से पराजित किया। विश्वकर्मा क्रिकेट ग्राउंड पर पंजाब ने सीबीएसई डब्ल्यूएसओ को 1 विकेट से हराया। दिल्ली और आईपीएससी मुकाबले में दिल्ली ने 32 रन से जीत दर्ज कर आईपीएससी को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
वैश्य टेक्निकल इंस्टीट्यूट ग्राउंड पर सीबीएसई ने राजस्थान को 4 विकेट से मात दी। रेड बॉल-1 मैदान पर मध्य प्रदेश ने जम्मू-कश्मीर को 9 विकेट से हराया। रेड बॉल-2 मैदान पर केवीएस ने केरल को 6 विकेट से पराजित किया।
वैश्य इंजीनियरिंग कॉलेज ग्राउंड पर उत्तराखंड ने डीएवी को 5 विकेट से हराया। जहां अंतिम ओवर में छक्के के साथ मैच का रुख बदल गया। 22 यार्ड मैदान पर खेले गए मुकाबले में एनवीएस ने गोवा को 1 विकेट से हराकर रोमांचक जीत हासिल की।
-- -- -- -
उत्तर प्रदेश ने 24 रनों से जीता मैच
69वीं राष्ट्रीय अंडर-17 क्रिकेट चैंपियनशिप के सायंकालीन ओडिशा व सीबीएसई के बीच मैच में सीबीएसई ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। आंध्र प्रदेश व गोवा के बीच हुए मैच में आंध्र प्रदेश ने 9 विकेट से विजय प्राप्त की। रेड बॉल मैदान में तेलंगाना व उत्तर प्रदेश के बीच मैच खेला गया। तेलंगाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी जिसमें उत्तर प्रदेश ने 24 रनों से मैच जीता।
महाराष्ट्र ने 3 विकेट से महाराष्ट्र को हराया
महाराजा अग्रसेन क्रिकेट स्टेडियम में हुए महाराष्ट्र व गुजरात के मैच में महाराष्ट्र ने 3 विकेट से जीत हासिल की। चंडीगढ़ व केवीएस के बीच खेले गए मैच में चंडीगढ़ ने 50 रनों से जीत दर्ज की। हरियाणा व दिल्ली के मैच में हरियाणा ने 66 रनों से विजय प्राप्त की। विश्वकर्मा मैदान में कर्नाटक व पंजाब के बीच मैच में पंजाब ने कर्नाटक को 80 रनों से पराजित किया। वहीं छत्तीसगढ़ व डीएवी के बीच खेले गए मैच में डीएवी ने 4 विकेट से जीत हासिल की।