फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: Big action by ED before elections, property worth Rs 834 crore seized

Haryana : चुनाव से पहले हुड्डा मामले में ईडी का शिकंजा, दो कंपनियों की 834 करोड़ की संपत्तियां अटैच

Fri, 30 Aug 2024 03:28 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 30 Aug 2024 03:28 AM IST
सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिकंजा कसते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा से जुड़े जमीन मामले में दो कंपनियों की 834 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है।

विज्ञापन
Haryana: Big action by ED before elections, property worth Rs 834 crore seized
ईडी ने की कार्रवाई। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिकंजा कसते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा से जुड़े जमीन मामले में दो कंपनियों की 834 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। ईडी ने हुड्डा, एम्मार और एमजीएफ डेवलपर समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन


ईडी ने एम्मार इंडिया लि. की 501.13 करोड़ रुपये की संपत्ति और एमजीएफ डेवलपमेंट्स लि. की 332.69 करोड़ रुपये कीमत की 401.655 एकड़ में फैली अचल संपत्तियों को अटैच किया। अटैच की गई संपत्तियां हरियाणा और दिल्ली के 20 गांवों में स्थित हैं। एम्मार इंडिया लि. और एमजीएफ डेवलपमेंट्स लि. दोनों पर गुरुग्राम के सेक्टर 65 और 66 में आवासीय कॉलोनी के लिए नगर नियोजक से मिले लाइसेंस के मद्देनजर मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय का आरोप है कि एम्मार-एमजीएफ ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा और नगर ग्राम योजनाकार विभाग (डीटीसीपी) के पूर्व निदेशक त्रिलोक चंद गुप्ता के साथ मिलकर दिल्ली और गुरुग्राम के इलाकों में सस्ते दामों में जमीन हथिया ली थी। इस कारण न सिर्फ उन लोगों को नुकसान हुआ जिनकी जमीनें हड़पी गईं, बल्कि सरकार को भी नुकसान झेलना पड़ा। हरियाणा में चुनावी सरगर्मी तेज है। पांच सितंबर से नामांकन शुरू होगा। ऐसे में कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा से जुड़े मामले में कार्रवाई से राजनीतिक स्तर पर मामला तूल पकड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला : पूर्व सीएम हुड्डा व अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई की दायर एफआईआर के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच शुरू की है। एफआईआर में हुड्डा, त्रिलोक चंद गुप्ता, मेसर्स एम्मार एमजीएफ लैंड लि. और 14 अन्य कॉलोनाइजर कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

दावा : किसानों से समझौते कर सस्ते में हथियाई जमीन
ईडी ने जांच में पाया कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने किसानों के साथ छह विकास समझौते किए और किसानों से सस्ती कीमत पर जमीन हथिया ली। बाद में इस जमीन को दो कंपनियों के दो दिया गया। 2 जून 2009 में हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम के सेक्टर 58 से 63, सेक्टर 65-67, की 1417.07 एकड़ भूमि पर भूमि अधिग्रहण अधिनियम 1894 की धारा 4 के तहत अधिसूचना जारी की थी। ऐसे में किसानों को कम कीमत पर जमीन बेचनी पड़ी।

मानेसर लैंड डील केस में 7 घंटे हुई थी पूछताछ
इससे पूर्व ईडी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा से इस साल जनवरी में मानेसर लैंड डील केस में चंडीगढ़ में करीब सात घंटे तक पूछताछ की थी। ईडी 2004-07 के दौरान हुए गुरुग्राम के 1,500 करोड़ रुपए के भूमि घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में हुड्डा को नोटिस भेजकर पूछताछ की थी।


ड्रग तस्कर के दिल्ली समेत 10 ठिकानों पर छापा
ईडी ने खाड़ी देशों से ड्रग्स का धंधा करने वाले अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर जसमीत हाकिमजादा के दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में दस ठिकानों पर छापे मारे। ईडी ने दिल्ली में हकीमजादा व उसकी पत्नी के नाम पर गुप्त बैंक लॉकरों से 1.06 किग्रा बेहिसाब सोना और 370 ग्राम हीरे के आभूषण जब्त किए। हकीमजादा प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) से भी जुड़ा है। वह केएलएफ के पाकिस्तान में रहने वाले हरमीत सिंह का करीबी है। ईडी ने हकीमजादा व अन्य के खिलाफ यूएपीए की विभिन्न धाराओं में गैरकानूनी गतिविधियों और मादक पदार्थों की तस्करी के लिए एनआईए की एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed