फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   haryana beat the tripura in ranji trophy

रणजी ट्रॉफी : हर्षल और रोहतक के आशीष की गेंदबाजी के सामने ढही त्रिपुरा

Thu, 19 Dec 2019 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
haryana beat the tripura in ranji trophy
लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में त्रिपुरा के साथ खेले गए रणजी मुकाबले के दौरान वि?
रोहतक। लाहली के चौधरी बंसीलाल स्टेडियम मेें हरियाणा और त्रिपुरा के बीच चल रहे रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में हरियाणा ने दूसरे ही दिन बुधवार को पारी और 125 रन से जीत दर्ज कर ली है। कप्तान हर्षल पटेल और रोहतक के आशीष हुड्डा की गेंदबाजी के सामने त्रिपुरा के खिलाड़ी एक के बाद एक ढेर होते गए। हरियाणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। कप्तान हर्षल पटेल ने पहले गेंदबाजी का फैसला लेकर उसे सही साबित किया। पटेल और हुड्डा की गेंदबाजी के सामने त्रिपुरा की टीम पहले मैच में मात्र 68 और दूसरी पारी में मात्र 49 रन बना पाई। वहीं हरियाणा ने पहली पारी में 242 रन बनाए। पांच दिन का मैच डेढ़ दिन में ही 99.3 ओवर में पूरा हो गया।
विज्ञापन

हरियाणा ने त्रिपुरा को पहली पारी में बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया, जिसमें पूरी टीम 68 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इसके जवाब में हरियाणा ने पहले दिन दो विकेट गंवाकर 33 रन बना लिए थे। दूसरे दिन का खेल शुरू होने पर हरियाणा की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। 38वें ओवर में त्रिपुरा के राणा दत्ता ने हरियाणा के सेट बल्लेबाज चेत्नय बिश्नोई को 67 रन के स्कोर पर आउट किया। इसके बाद 180 रन पर हरियाणा के सात विकेट गिर गए। कप्तान हर्षल पटेल ने कप्तानी पारी खेलते हुए हरियाणा के स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाया और 242 तक लेकर गए। हरियाणा ने पहली पारी में 174 रनों की बढ़त हासिल कर ली। हाफ टाइम के बाद खेलने उतरी त्रिपुरा की टीम 16.3 ओवर में मात्र 49 रन पर ढेर हो गई। त्रिपुरा के सौरभ दास को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू सका।
विज्ञापन

कप्तान का ऑल राउंड प्रदर्शन
हरियाणा के कप्तान ऑलराउंडर हर्षल पटेल लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हर्षल ने दूसरे मैच में 12 विकेट और 45 रन बनाए। इसी शानदार प्रदर्शन के चलते हर्षल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। हर्षल पटेल ने पहले मैच में भी 9 विकेट लिए थे। दो मैचों में हर्षल 21 विकेट ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्षल 21 विकेट के साथ सबसे ऊपर
हर्षल पटेल ने 2 मैचों में 21 विकेट लेकर प्रतियोगिता में शीर्ष पर चल रहे हैं। प्रतियोगिता में पटेल ने 55.1 ओवर की गेंदबाजी की है। वहीं रोहतक के आशीष हुड्डा भी 2 मैचों में 15 विकेट लेकर दूसरे नंबर पर हैं। आशीष ने महज 48 ओवर में ये विकेट लिए हैं। हरियाणा और त्रिपुरा का मुकाबला मात्र डेढ़ दिन ही चला, बाकी सभी मुकाबले अभी जारी हैं। हर्षल ने दो मैचों में से तीन पारियों में पांच विकेट लिए है।
त्रिपुरा पहली पारी : 68/10 (19.4 ओवर)
हरियाणा पहली पारी : 242/10 (63.2 ओवर)
त्रिपुरा दूसरी पारी : 49/10(16.3 ओवर)
हरियाणा पहली पारी
बल्लेबाज रन गेंद
शुभम रोहिला 20 27
अमित कुमार 4 9
चेत्नय बिश्नोई 67 101
शिवम चौहान 56 90
हिमांशु राणा 23 56
नितिन सैनी 1 3
प्रशांत कुमार 9 18
सुमित कुमार 6 9
हर्षल पटेल 45 57
टिंकू कुंडू 4 9
आशीष हुड्डा* 0 3
कुल : 131/2 (33 ओवर)
अतिरिक्त : 7 (5 लेग बाई, 2 नॉ बाल)
फॉल ऑफ विकेट : 9-1(अंकित कुमार), 45-2(शुभम रोहिला), 148-3 (चेत्नय बिश्नोई), 154-4 (शिवम चौहान), 156-5 (नितिन सैनी), 171-6 (प्रशांत कुमार), 180-7 (सुमित कुमार), 227-8 (हिमांशु राणा), 242-9 (हर्षल पटेल), 242-10 (टिंकू राणा)
गेंदबाजी : मनीशंकर 21.2-5-64-5, राणा दत्ता 14-3-48-2, अभिजित 12-0-50-1, सौरभ दास 8-0-46-1 हरमित कुमार 8-0-29-1
त्रिपुरा दूसरी पारी
बल्लेबाज रन गेंद
बिशल घोस 0 12
उड़ियान बोस 5 16
जोयदीप बैनिक 1 16
टी मिश्रा 8 11
हरमित सिंह 5 10
परातुश सिंह 0 3
मिलींड कुमार 9 14
एम मुरासिंह 0 3
सौरभ दास* 10 9
राणा दत्ता 5 3
अभिजीत 2 2
अतिरिक्त : 4
कुल : 49/10 (16.3 ओवर)
फॉल ऑफ विकेट : 0-1(बिशल घोस), 5-2(उड़ियान बोस), 18-3 (जोयदीप बैनिक), 18-4 (टी मिश्रा), 18-5 (परातुश सिंह), 23-6 (हरमीत सिंह), 31-7 (एम मुरासिंह), 42-8 (मिलींड कुमार), 47-9 (राणा दत्ता), 49-10 (अभिजीत)

गेंदबाजी : हर्षल पटेल 8.3-3-24-5, आशीष हुड्डा 8-3-21-5

 लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में त्रिपुरा के साथ खेले गए रणजी मुकाबले के दौरान हर?

लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में त्रिपुरा के साथ खेले गए रणजी मुकाबले के दौरान हर?

 लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में त्रिपुरा के साथ खेले गए रणजी मुकाबले के दौरान गे?

लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में त्रिपुरा के साथ खेले गए रणजी मुकाबले के दौरान गे?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed