फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana Assembly Elections, Modi will hold rallies in Sonipat, Hisar and Palwal, BJP state president confirme

हरियाणा विधानसभा चुनाव: सोनीपत, हिसार और पलवल में मोदी होंगी की रैलियां, अमित शाह कल करेंगे संकल्प पत्र जारी

Tue, 17 Sep 2024 12:58 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 17 Sep 2024 12:58 PM IST
सार

हरियाणा में विधानसभा चुनावों की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे भाजपा सहित सभी राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर पर मतदाताओं को लुभाने की कोशिशों में जुट गए हैं। भाजपा पार्टी को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री की उपस्थिति से जनता के बीच पार्टी की लोकप्रियता और बढ़ेगी।

विज्ञापन
Haryana Assembly Elections,  Modi will hold rallies in Sonipat, Hisar and Palwal, BJP state president confirme
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुरुक्षेत्र के बाद 26 सितंबर को सोनीपत व 2 अक्तूबर को पलवल में रैली करेंगे। दोनों रैलियों के बीच तीसरी रैली हिसार में होगी, जिसकी तिथि तय होना बाकी है। साथ ही गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को भाजपा का संकल्प पत्र जारी करेंगे। मंगलवार को पार्टी के प्रदेश मीडिया कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत करते हुए बड़ौली ने बताया कि सोनीपत रैली के वे खुद संयोजक हैं, जबकि हिसार रैली की जिम्मेदारी कुलदीप बिश्नोई व पलवल रैली के संयोजक केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर बनाए गए हैं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा के ज्यादातर बागी मान गए हैं। विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर भाजपा लगातार तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, सह प्रभारी शमशेर खरक व जिला मीडिया प्रभारी तरुण सन्नी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन रैलियों में प्रदेश के स्थानीय मुद्दों के साथ-साथ केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे किसान कल्याण, रोजगार, बुनियादी ढांचे और सामाजिक सुरक्षा पर जोर दिया जाएगा। भाजपा नेताओं का मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन से पार्टी को चुनावी लाभ मिलेगा और राज्य में भाजपा को एक बार फिर से सरकार बनाने में सफलता मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed