फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana Assembly Election 60 percent voters are Yadavs and 18 percent are SC voters In Mahindergarh seat

Haryana Election: दो मोर्चों पर घेराबंदी... यादवों के वोट बंटेंगे, ब्राह्मण निर्णायक भूमिका में; ये है समीकरण

Sat, 14 Sep 2024 11:04 AM IST
शाहरुख खान ज्ञानेन्द्र कुमार, अमर उजाला, रोहतक
ज्ञानेन्द्र कुमार, अमर उजाला, रोहतक Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 14 Sep 2024 11:04 AM IST
सार

महेंद्रगढ़ इस समय हॉट सीट बनी है। 60 प्रतिशत यादव और 18 प्रतिशत एससी वर्ग के मतदाता हैं। 15 प्रतिशत ब्राह्मण और सात प्रतिशत राजपूत वोट हैं। पारंपरिक और जातिगत वोट बैंक बचाने और विरोधी पर लीड जैसे दो मोर्चों पर कांग्रेस की घेराबंदी के लिए कंवर सिंह को भाजपा ने उतारा है।

विज्ञापन
Haryana Assembly Election 60 percent voters are Yadavs and 18 percent are SC voters In Mahindergarh seat
Haryana Election - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में महेंद्रगढ़ इस समय हॉट सीट बना हुआ है। प्रदेश में भाजपा को आधार देने वाले वरिष्ठ नेता प्रो. रामबिलास शर्मा का टिकट अंतिम समय पार्टी ने काटकर कंवर सिंह यादव को चुनावी मैदान में उतार दिया। रामबिलास से पहले कैलाशचंद भी नामांकन दाखिल करा चुके थे, लेकिन पार्टी का चुनाव चिह्न नहीं मिलने के कारण दोनों का नामांकन चुनाव आयोग ने रद्द कर दिया। 
विज्ञापन


रामबिलास शर्मा ने अब आखिरी समय तक पार्टी का साथ नहीं छोड़ने की बात कही है। वहीं, कैलाशचंद ने भी कंवर सिंह यादव को समर्थन दे दिया। दूसरी ओर, कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे रावदान सिंह कद्दावर नेता के साथ राजनीति के महारथी हैं। पिछले चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की और इस बार भी पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताते हुए उन्हें चुनावी दंगल में उतारा है। 
विज्ञापन


उनके नामांकन में आए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनको बड़ी जिम्मेदारी (डिप्टी सीएम) देने का एलान भी कर दिया। वहीं, इस सीट पर आम आदमी पार्टी से मनीष यादव और इनेलो-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी सुरेंद्र कौशिक भी ताल ठोक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े-बड़े धुरंधरों को पीछे छोड़ने वाले भाजपा के प्रत्याशी कंवर सिंह यादव महेंद्रगढ़ से दो बार जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पद की भी जिम्मेदारी संभाली। भाजपा के कई सर्वे में वह पार्टी की पहली पसंद के रूप में भी उभरे थे। लोकसभा चुनाव में उन्हें सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई थी। इस चुनाव में कंवर सिंह यादव को पारंपरिक और जातिगत वोट बैंक बचाने और विरोधी पर लीड जैसे दो मोर्चों पर घेराबंदी करनी पड़ेगी।

अहीर बहुल महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 2,08,862 कुल मतदाता
अहीर बहुल महेंद्रगढ़ में यादव जाति के मतदाताओं का दबदबा है। कुल 2,08,862 मतदाताओं में से 60 प्रतिशत यादव और 18 प्रतिशत एससी हैं। पिछले चुनाव में कांग्रेस से रावदान सिंह ने यादव-एससी मतदाताओं की केमिस्ट्री बनाकर इस सीट को अपने खाते में कर लिया था। इस बार भी कांग्रेस इसी रणनीति पर काम कर सकती है, जबकि भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह यादव के चुनाव मैदान में उतरने से यादव वोट बंटेंगे। 

 

प्रो. रामबिलास शर्मा के भाजपा में ही रहने के कारण उन्हें 15 प्रतिशत ब्राह्मण और 7 प्रतिशत राजपूत वोट का फायदा भी मिल सकता है। माना जाता है कि प्रो. रामबिलास शर्मा का ब्राह्मण वोट बैंक सुरक्षित है। यहां एससी वोट बंटे तो ब्राह्मण निर्णायक भूमिका में होंगे।

 

डार्क जोन महेंद्रगढ़ में अलग जिला और पानी है बड़ा मुद्दा
नहरी सिंचाई पर आधारित जिले में पानी सबसे बड़ा मुद्दा है। किसान उमेद सिंह बताते हैं कि कई परियोजनाएं चालू होने के बावजूद अभी कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां टेल तक पानी नहीं पहुंच पाता है। महेंद्रगढ़ को अलग जिला बनाने की मांग को लेकर यहां 2019 से संघर्ष चल रहा है। यादव, ब्राह्मण, राजपूत सभा सहित व्यापारिक संगठन भी एकजुट होकर इस मुद्दे पर संघर्ष करते आ रहे हैं। 

 

महेंद्रगढ़ संघर्ष समिति के प्रधान डॉ. प्रेमराज यादव ने कहा कि महेंद्रगढ़ को जब तक संपूर्ण जिले का दर्जा नहीं मिल जाता, तब तक सभी क्षेत्रवासी एकजुट होकर इस लड़ाई को लड़ते रहेंगे। इन सबके बीच महेंद्रगढ़ शिक्षा के क्षेत्र में उभरा है। जाट पाली गांव स्थित हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय भी महेंद्रगढ़ की मजबूत पहचान बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed