फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Gurugram police raid in Suncity, wanted accused of Fatehabad arrested

Rohtak News: गुरुग्राम पुलिस का सनसिटी में छापा, फतेहाबाद का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Mon, 08 Jan 2024 01:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Gurugram police raid in Suncity, wanted accused of Fatehabad arrested
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। गुरुग्राम पुलिस की सेंट्रल एसटीएफ ने सनसिटी 35 में छापा डालकर फतेहाबाद के वांछित अभियुक्त पवन कुमार को काबू किया है। उसके पास से देसी पिस्तौल बरामद हुआ। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, एसटीएफ सेंट्रल गुरुग्राम के एएसआई रामकरण ने बताया कि फतेहाबाद जिले के गांव बुथन खुर्द निवासी पवन गुरुगाम में रहता है। उसक फतेहाबाद पुलिस को तलाश है। पुलिस को सूचना मिली कि पवन रोहतक के सनसिटी के सेक्टर 35 में है। योजना के तहत पुलिस ने दबिश दी तो सेक्टर 35 व 36 के चौराहे पर एक युवक संदिग्ध हालत में मिला। शक के आधार पर काबू किया तो उसकी पहचान बुथन खुर्द निवासी पवन के तौर पर हुई।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान उसके पास से देसी पिस्तौल मिला। गुरुग्राम की टीम ने आरोपी को अर्बन एस्टेट थाना पुलिस के हवाले कर दिया, जिसके खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हथियार चौबरा गांव निवासी राकेश से लेकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed