फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Goyal Cricket XI won the match by 185 runs

Rohtak News: गोयल क्रिकेट एकादश ने 185 रन से मैच जीता

Wed, 19 Mar 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 19 Mar 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Goyal Cricket XI won the match by 185 runs
18सीटीके05-शहीद भगत सिंह क्रिकेट ग्राउंड में मैच खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
गोयल क्रिकेट क्लब एकादश व सुगनि देवी क्रिकेट फाउंडेशन के बीच मंगलवार को वन डे इंडिविजुअल मैच खेला गया। मुकाबला शहीद भगत क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। गोयल क्रिकेट एकादश ने 185 रन से मैच जीता।
विज्ञापन

सुशांत सुमन को मैन ऑफ द मैच व बेस्ट गेंदबाज निमित नांदल को चुना गया। इस मैच में गोयल क्रिकेट एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोयल एकादश ने 50 ओवर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 365 रन बनाए। गोयल एकादश की ओर से सुशांत सुमन ने 103 गेंदों पर 16 चौकों की मदद से 111 रन बनाए।
विज्ञापन

इसके अलावा जतिन वर्मा ने 81, अरीदम ने 57 व आदर्श मलिक ने 40 रन बनाए। सुगनि देवी एकादश की ओर से पीयूष सेन व कुनाल हुड्डा ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा दक्ष, कार्तिक नायन व अभिनव सिंह ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में सुगनि देवी की टीम 41.1 ओवर में 180 रन ही बना सकी व गोयल एकादश ने 185 रन से मैच जीता। सुगनि देवी की ओर से चिराग ने 23, मयंक नहरा ने 30, मुकेश ने 32 व पंकज वर्मा ने 33 रन बनाए। गोयल एकादश की ओर से निमित नांदल, साहित्य मलिक व देव ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed