फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Governor Acharya Devvrat Haryana Visit

राज्यपाल आचार्य देवव्रत का हरियाणा दौरा: बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में की शिरकत, बोले- रोहतक हरियाणा का गौरव

Tue, 23 Sep 2025 04:33 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 23 Sep 2025 04:33 PM IST
सार

राज्यपाल ने जोर देकर कहा कि रोहतक हरियाणा का गौरव है और इसे हरियाणा की सांस्कृतिक व ऐतिहासिक पहचान का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने रोहतक की सादगी और मूल्य-आधारित जीवनशैली की प्रशंसा की। 

विज्ञापन
Governor Acharya Devvrat Haryana Visit
राज्यपाल आचार्य देवव्रत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात और महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने रोहतक को हरियाणा का गौरव बताते हुए कहा कि सही मायने में हरियाणा की आत्मा को समझने के लिए रोहतक आना चाहिए। जिला बार एसोसिएशन में आयोजित एक कार्यक्रम में वकीलों को संबोधित करते हुए उन्होंने रोहतक की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की सराहना की। 

विज्ञापन


रोहतक बार का गौरवशाली इतिहास
राज्यपाल ने कहा कि रोहतक जिला बार एसोसिएशन ने देश की आजादी से पहले ऐसे अधिवक्ता दिए, जिन्होंने समाज सेवा के साथ-साथ स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने चौधरी छोटूराम, लाला लाजपत राय, श्रीचंद, चौधरी करतार सिंह दौलता और चौधरी लालचंद जैसे महान व्यक्तित्वों का जिक्र किया, जो रोहतक से जुड़े रहे और जिन्होंने समाज सुधार के साथ आजादी के आंदोलन में हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


आर्य समाज से गहरा नाता
आचार्य देवव्रत ने अपनी आर्य समाज की पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए बताया कि वे अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल में पांच गुरुकुल संचालित करते हैं। उन्होंने कहा कि रोहतक में आर्य समाज की जड़ें बहुत गहरी रही हैं और हर गांव इससे जुड़ा था। उन्होंने बताया कि आजादी के बाद पाकिस्तान से आए एक परिवार ने उनसे साझा किया था कि उस समय रोहतक में मांस और शराब की कोई दुकान नहीं थी। लोग सात्विक और मूल्यों से भरा जीवन जीते थे, और हर गांव में अखाड़ा हुआ करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतक हरियाणा की पहचान
राज्यपाल ने जोर देकर कहा कि रोहतक हरियाणा का गौरव है और इसे हरियाणा की सांस्कृतिक व ऐतिहासिक पहचान का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने रोहतक की सादगी और मूल्य-आधारित जीवनशैली की प्रशंसा की। 

ये भी पढ़ें: 'हरियाणवियों को चार हजार करोड़ का फायदा': लाडवा में सीएम... बोले- जीएसटी सुधार से ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed