फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CM Nayab Saini said Haryana will benefit by Rs 4000 crore from GST reforms

'हरियाणवियों को चार हजार करोड़ का फायदा': लाडवा में सीएम... बोले- जीएसटी सुधार से ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा

Mon, 22 Sep 2025 08:29 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 22 Sep 2025 08:29 PM IST
सार

जीएसएट सुधार से हरियाणा के लोगों को एक साल में चार हजार करोड़ का फायदा होगा। यह कहना है हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का। सीएम सैनी सोमवार को अपने विधानसभा हलके लाडवा में थे। 

विज्ञापन
CM Nayab Saini said Haryana will benefit by Rs 4000 crore from GST reforms
लाडवा में कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते सीएम सैनी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हाल ही में लागू किए गए जीएसटी सुधार से प्रदेश में आम लोगों का साल भर में चार हजार करोड़ का फायदा होगा। यहीं नहीं प्रदेश व देश के आर्थिक विकास में सबसे बड़ा परिवर्तन दिखाई देगा। यह जीएसटी सुधार न केवल व्यापारियों को राहत देंगे बल्कि आम उपभोक्ताओं के जीवन को भी सरल बनाएंगे। नागरिक अब कम जीएसटी का लाभ उठाकर स्वदेशी उत्पाद अपने घर लेकर आए। इन सुधारों से ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा मिलेगा और व्यापारिक गतिविधियों में पारदर्शिता आएगी। यह कहना है मुख्यमंत्री नायब सैनी का।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र लाडवा के मेन बाजार में प्रदेशव्यापी वस्तु एवं सेवाकर बचत उत्सव को लेकर आयोजित कार्यक्रम के दौरान दुकानदारों और व्यापारियों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने रामकुंडी चौक पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और प्रदेशवासियों को अग्रसेन जयंती तथा प्रथम नवरात्रों की बधाई देते हुए प्रदेशव्यापी वस्तु एवं सेवाकर उत्सव का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री नायब मेन बाजार, संगम मार्केट होते हुए शहीद ढींगरा चौक पर पहुंचे और दुकानदारों, व्यापारियों को सरकार द्वारा नई लागू जीएसटी दरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और लोगों को स्वदेशी वस्तुएं और उत्पाद घर लाने की अपील की है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शहीद मदन लाल ढींगरा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक व्यापारी को गुलाब का फूल देकर वस्तु एवं सेवाकर बचत उत्सव के बारे में जागरूक किया और जीएसटी में किए गए सुधारों और दी गई राहतों के बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी सुधारों के लाभ और महत्व की जानकारी आमजन और व्यापारियों तक पहुंचाने के लिए जीएसटी जागृति अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 15 अक्तूबर तक चलेगा। इसके लिए आबकारी एवं कराधान विभाग ने विस्तृत कार्ययोजना से शिविर आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि अभियान का पहला चरण 22 से 29 सितंबर तक चलेगा।


उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल और विभिन्न मार्केट एसोसिएशनों के पदाधिकारियों को भी इस अभियान से जोड़ा जा रहा है, ताकि व्यापारी वर्ग प्रत्यक्ष रूप से लाभांवित हो। जीएसटी सुधारों के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का भी उपयोग किया जा रहा है। इसके लिए जीएसटी सुधार, सेईज ऑफ डूइंग, स्वदेशी और हरियाणा जैसे हैशटैग चलाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed