फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Government will be awarded daughters if they going to school daily

बेटियों ने स्कूल में नहीं मारी छुट्टी तो सरकार से मिलेगा सम्मान

Wed, 10 Feb 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 10 Feb 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Government will be awarded daughters if they going to school daily
जिले की किसी बेटी ने एक भी दिन स्कूल में छुट्टी नहीं मारी है तो सरकार उसे सम्मानित करेगी। यही नहीं खेलों में प्रतिभावान बेटियों को भी सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा और खेल विभाग से ऐसी बेटियों की सूची तैयार करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


बेटी बचाओ की डायलर टोन के बाद अब उस पर गीत भी बनाया जा रहा है, जिसे सिनेमा हाल और मल्टीप्लेक्स में फिल्म शुरू होने से पहले सुनाया जाएगा। बेटी बचाओ की जिला टास्क फोर्स की बैठक मंगलवार को एडीसी कार्यालय में हुई। उसमें बेटियों को प्रोत्साहित करने के साथ ही उनको बचाने के लिए हर पहलू पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन


 उस बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी अमित खत्री ने कहा कि  खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाली बेटियों को एक सार्वजनिक समारोह करके सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी उपलब्धियां हासिल करने वाली बेटियां चिह्नित करके सम्मानित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जिन प्राइमरी स्कूलों में छात्राओं ने एक भी दिन छुट्टी नहीं की और उनकी 100 प्रतिशत हाजिरी है, उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा। एडीसी ने कहा कि पढ़ाई में अव्वल रहने वाली छात्राएं भी सम्मानित होगी। इसके लिए शिक्षा व खेल विभाग को उनकी सूची तैयार करनी है जो जल्द से जल्द तैयार की जाए।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की डायलर टोन व रिंग टोन पहले ही चल रही है और बेटी बचाओ पर एक ऑडियो विजुअल विज्ञापन बनेगा। उसे सभी सिनेमा हाल और मल्टीप्लेक्स के अलावा सभी केबलों पर प्रदर्शित किया जाएगा।

एडीसी अमित खत्री ने बताया कि बेटियोकं के लिए यह पहल जिले में शुरू की जा रही है, जिससे बेटियों को प्रोत्साहित किया जा सके। इसके लिए कुछ सूची तैयार हो चुकी हैं और कुछ बाकी हैं। सूची पूरी होते ही कार्यक्रम कर बेटियों को सम्मानित किया जाएगा।


इस बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी सत्यवती नांदल, महिला एवं बाल विकास की कार्यक्रम अधिकारी स्नेहलता, उप सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप, सांस्कृतिक संयोजक एआईपीआरओ गजेंद्र फौगाट भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed