फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Government should give compensation of Rs 50,000 per acre to farmers: Bhupendra Hooda

किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार : भूपेंद्र हुड्डा

Wed, 06 Aug 2025 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Government should give compensation of Rs 50,000 per acre to farmers: Bhupendra Hooda
रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि भिवानी, रोहतक, हिसार, जींद, कुरुक्षेत्र व अंबाला में हजारों एकड़ फसलें बारिश के पानी में डूब चुकी हैं। सरकार स्पेशल गिरदावरी करवाकर किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दे। वह मंगलवार को डी पार्क स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

हुड्डा ने कहा कि प्रदेश की सरकार कर्ज लो और घी पीयो की नीति पर चल रही है। आज न सिर्फ गांव बल्कि शहरवासी भी जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। सरकार ने किसी तरह की कोई व्यवस्था नहीं की। शहरों में सीवर की सफाई न गांव में ड्रेन की सफाई की गई।
विज्ञापन

हुड्डा ने कहा कि मानसून सत्र में कांग्रेस कृषि, कानून व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी व बढ़े हुए कलेक्टर रेट का मुद्दा उठाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने सीधे 10 से लेकर 145 प्रतिशत यानी ढाई गुना तक बढ़ोतरी कलेक्टर रेट में की है। इतना ही नहीं कौशल कर्मी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं क्योंकि पांच साल पूरे न करने वाले कर्मचारियों पर नौकरी से बाहर होने की तलवार लटक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान योजना चालू कर भूल गई सरकार

पूर्व सीएम का कहना है कि सरकार ने बीपीएल कार्ड घोटाला किया था। चुनाव से पहले कार्ड बना दिए और चुनाव के बाद काट दिए गए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना को चालू करके सरकार भूल गई है क्योंकि सरकार की तरफ निजी अस्पतालों का 650 करोड़ रुपये बकाया है। इसके चलते इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने 7 अगस्त के बाद आयुष्मान कार्ड धारकों का इलाज करने से इन्कार किया है।

उद्योगपति पलायन कर रहे हैं क्योंकि प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। यमुनानगर का प्लाईवुड व बर्तन उद्योग और पानीपत के टेक्सटाइल उद्योग बंद होने के कगार पर हैं। अब ताजा रिपोर्ट से पता चला है कि पिछले तीन साल में हरियाणा की 90 से ज्यादा चावल मिल भी मध्य प्रदेश शिफ्ट हो चुकी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने पूर्व राज्यपाल सतपाल मलिक के निधन पर भी शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed