{"_id":"6161fc7e8ebc3e1dde76f3b0","slug":"government-should-follow-the-rule-union-minister-of-state-for-home-ajay-mishra-should-resign-deependra-hooda-rohtak-news-rtk6265611105","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधर्म निभाए सरकार, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र दें इस्तीफा : दीपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधर्म निभाए सरकार, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र दें इस्तीफा : दीपेंद्र हुड्डा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महम। सरकार को राजधर्म निभाना चाहिए। सरकार नागरिक अधिकारों का हनन कर रही है। न्याय की आंखों में धूल झोंकी जा रही है। संविधान, कानून व्यवस्था और केंद्र सरकार की साख तार-तार हो गई है। संविधान की दृष्टि में मंत्री पुत्र और किसान-मजदूर पुत्र दोनों एक समान हैं। इनमें भेद नहीं किया जाना चाहिए। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री तुरंत इस्तीफा दें। उनके पद पर रहते किसानों को न्याय नहीं मिल सकता है। यह कहना है राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा का। वे शनिवार को लाखन माजरा में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद लखीमपुर खीरी घटनाक्रम में हो रही कार्रवाई दिखावे से ज्यादा कुछ नहीं है। इससे हर देशवासी आहत है। मंत्री अजय मिश्र टेनी के हत्यारोपी पुत्र ने पुलिस तफ्तीश में शामिल होने में एक सप्ताह लगा दिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लट्ठ उठाने वाला बयान वापस लेने में एक सप्ताह लगा दिया। मुख्यमंत्री खुद ही माफी मांगने वाले हैं और खुद ही माफ करने वाले हैं। उन्हें सचमुच अपने कथन पर पश्चाताप है तो उन्हें कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमे तुरंत वापस लेने चाहिए।
उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी नरसंहार कांड का मुख्य आरोपी एक सप्ताह से घर पर ही था। यह बात खुद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बता रहे हैं। हत्यारोपी को पुलिस का समन सम्मान जैसा नजर आ रहा है। इससे साफ है कि सरकार किसानों को न्याय दिलाने के लिए कितनी गंभीर है। पुलिस एक सप्ताह तक अपने दफ्तर से डेढ़ किलोमीटर दूर बैठे किसानों की हत्या के मुख्य आरोपी के घर की कुंडी तक खटकाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर लड़ेगी ऐलनाबाद चुनाव
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर ऐलनाबाद चुनाव लड़ेगी और जीतने के लिए लडे़गी। रविवार को करनाल से शुरू हो रहे ‘विपक्ष आपके समक्ष’ कार्यक्रम के बारे में कहा कि कांग्रेस हरियाणा विधानसभा में एकमात्र विपक्षी दल है। बाकी दल या तो सत्ता में साझीदार हैं या विधानसभा में उनका कोई सदस्य नहीं है। नेता प्रतिपक्ष चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस आम लोगों के बीच जाएगी। इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी मौजूद रहे।