फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Government schools with 100% proficient students will be honored

Rohtak News: सौ फीसदी निपुण विद्यार्थियों वाले सरकारी स्कूल होंगे सम्मानित

Sat, 11 Apr 2026 02:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Government schools with 100% proficient students will be honored

विज्ञापन
रोहतक। जिला प्रशासन की ओर से 100 प्रतिशत निपुण विद्यार्थियों वाले सरकारी स्कूलों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। निपुण में विशिष्ट सुधार दर्शाने वाले विद्यालयों को भी प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। अभिभावकों को अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में पढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
कैंप कार्यालय में उपायुक्त सचिन गुप्ता ने शुक्रवार को शिक्षा विभाग, सर्व शिक्षा अभियान एवं उच्च शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी प्राथमिक विद्यालयों में बाला पेंटिंग करवाने का प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निरंतर मिड-डे मील का निरीक्षण करें व विद्यार्थियों को सरकार की हिदायतों अनुसार पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाया जाए। जिले में 395 विद्यालयों में किचन गार्डन स्थापित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को कॅरिअर काउंसिलिंग के लिए सुपर 40 की शुरुआत स्थानीय हिसार रोड स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में की गई है। 12वीं के लिए नीट व जेईई के लिए भी शीघ्र सुपर 40 का बैच शुरू किया जाएगा।
उन्होंने ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राजकीय महाविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार करें।
विद्यार्थियों की रुचि के अनुसार, उन्हें सिविल सेवा व अन्य सरकारी सेवाओं की परीक्षाओं के लिए तैयारी करवाएं। नई शिक्षा नीति 2020 के प्रावधान के अनुसार महाविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को 120 घंटे की इंटर्नशिप करना अनिवार्य है। इस दिशा में संबंधित विभागों के साथ प्रस्ताव तैयार किया जाए।

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह, सांपला राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य परम भूषण आर्य, सहायक प्रो. आशा, डीपीसी सुमन हुड्डा, उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. नरेश कुमार एवं सुनीता चहल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed