Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Government School Karontha's team first in Under-17 football

Rohtak News: अंडर-17 फुटबॉल में राजकीय विद्यालय करोंथा की टीम प्रथम

Fri, 23 Aug 2024 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Government School Karontha's team first in Under-17 football
22सीटीके07- खंड स्तरीय खेल स्पर्धा में वि​भिन्न खेलों में हिस्सा लेने वाली द आर्यन आर्यन पब्लिक
रोहतक। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित स्कूली खंडस्तरीय खेल स्पर्धा का वीरवार को समापन हुआ। शहर के राजीव गांधी खेल परिसर, छोटूराम स्टेडियम व अन्य खेल एवं शिक्षण संस्थाओं में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। विजेताओं को दोपहर बाद सम्मानित किया गया। ये विजेता खिलाड़ी जिला स्तरीय स्कूली खेल स्पर्धा में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

कबड्डी स्पर्धा में लड़कों के आयु वर्ग-17 में रोहतक ब्लॉक प्रतियोगिता में आदर्श गुरुकुल सिंहपुरा की टीम प्रथम, शिव हाई स्कूल चमरिया द्वितीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घिलोड़ कलां तृतीय रही। लड़कों के आयु वर्ग-17 में फुटबॉल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक की विद्यालय करोंथा की टीम प्रथम, राजकीय हाई स्कूल लाढ़ोत द्वितीय रही। चेस प्रतियोगिता में करण प्रथम रहा।
विज्ञापन

तीरंदाजी के आयु वर्ग-17 वर्ष के इंडियन राउंड में शान, निखिल, भाविक राठी, अंश व कंपाउंड इवेंट में मनवीर, रिकर्व राउंड में जयंत रोज, आदित्य, वंश डागर विजयी रहे। इनका चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इसका आयोजन नवयुग शिक्षा निकेतन स्कूल लाढ़ौत में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वीमिंग में हर्षिता ने 100 मीटर, 400 मीटर व 800 मीटर में पहला स्थान प्राप्त किया। साथ ही अगले सप्ताह होने वाली जिला स्तरीय खेल स्पर्धा में स्थान पक्का किया। अंडर 17 कबड्डी में आदर्श गुरुकुल सिंहपुरा स्कूल ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 फुटबॉल में जीएसएसएस करौथा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व स्वीमिंग में यशजीत नांदल ने पहला स्थान प्राप्त किया।
साइकिलिंग प्रतियोगिता में वंश प्रथम रहा। ताइक्वांडो में वंश, दीपांशु, वंश हुड़्डा अपने भार वर्ग में प्रथम रहा। कराटे प्रतियोगिता में निखिल, राजीव, अमन, गितेश व प्रियांशु अपने भार वर्ग में प्रथम रहा। जूडो में निकेतन, वंश, यश अहलावत व रोहित अपने भार वर्ग में प्रथम रहा।
आयु वर्ग - 17 में खो-खो प्रतियोगिता में गुरुकुल हाई स्कूल लाढ़ोत की टीम प्रथम व सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम द्वितीय रही। जिमनास्टिक के रिदमिक इवेंट में दिव्या सैनी प्रथम, तमन्ना द्वितीय व लक्ष्मी तृतीय रही। ये सभी विजेता खिलाड़ी जिला स्तर पर विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताओं में रोहतक ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे।
लड़कियों की स्पर्धा 24 - 25 अगस्त व लड़कों की 27 -28 अगस्त को विभिन्न खेल मैदानों पर होगी। इस मौके पर रोहतक ब्लॉक की खंड शिक्षा अधिकारी रंजना दलाल, कन्वीनर विजय शर्मा (हेड मास्टर ), प्रिंसिपल मुकेश कुमार, डॉ. जनक राज, जगदीश कुमार, अनिल दहिया, शिव कुमार, सुरेंद्रपाल, राजेश नांदल डीपीई, ओमपाल डीपीइ, विभिन्न खेल स्पर्धाओं के ऑफिशियल व टीम इंचार्ज विशेष रूप से मौजूद रहे।


मॉडल स्कूल के खिलाडी खंड स्तरीय प्रतियोगिता में अव्वल
मॉडल स्कूल में शारीरिक शिक्षक महाबीर सिंह ने कहा कि स्कूल की ओर से सभी खेलों में व्यक्तिगत रूप से भाग लिया। इसमें स्कूल के खिलाडियों ने साइकिलिंग में 17 वर्ष आयुवर्ग में प्रथम कार्तिक डागर, 19 वर्ष आयुवर्ग में विजय ने प्रथम, 14 वर्ष आयुवर्ग में कार्तिक डबास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्केटिंग स्पर्धाओं में 17 वर्ष आयुवर्ग में रोहित प्रथम, 19 वर्ष आयुवर्ग में दुष्यंत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एथलेटिक्स स्पर्धाओं में 19 वर्ष आयुवर्ग 3000 मीटर रेस में भूमिका प्रथम, 200 मीटर रेस में विजय ने प्रथम व लोंग जंप 17 वर्ष आयुवर्ग में निखिल दहिया ने प्रथम, हाई जंप में दिशांत प्रथम रहा। 110 मीटर बाधा दौड़ में प्रतीक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed