फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Government evading high level probe into recruitment scams: Bhupendra Hooda

भर्ती घोटालों की उच्च स्तरीय जांच से बच रही सरकार : भूपेंद्र हुड्डा

Tue, 23 Nov 2021 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Government evading high level probe into recruitment scams: Bhupendra Hooda
रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार के पारदर्शिता और मेरिट के आधार पर नौकरी देने के दावों की पोल खुल चुकी है। सरकार की पारदर्शिता व मेरिट नोटों की अटैची में बंद है। बार-बार मांग के बावजूद सरकार भर्ती घोटालों की उच्च स्तरीय जांच से बच रही है। सरकार के संरक्षण के बगैर इतने बड़े घोटाले असंभव है। इन मामले की सीबीआई या हाईकोर्ट के जज से जांच कराई जानी चाहिए। एचएसएससी व एचपीएससी के कार्यालयों से लेकर सरकार में फैले भर्ती माफिया के जाल का पर्दाफाश करने के लिए यह जरूरी है। वे सोमवार को अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा-जजपा सरकार पर अपने वायदों पर खरा नहीं उतरने का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में विकास कार्य ठप पड़े हैं। हर वर्ग इससे दुखी है। एचएसएससी व एचपीएससी की भर्तियों में गड़बड़ी हो रही है। भर्ती माफिया का जाल वहां से सरकार के हर हिस्से में फैला है। सबसे पहले इन दोनों ही संस्थाओं के चेयरमैन का इस्तीफा लिया जाना चाहिए, ताकि निष्पक्ष जांच हो सके। उन्होंने किसानों की समस्याओं के बारे में कहा कि न तो उन्हें एमएसपी मिल रही न खाद। किसान की फसल लागत लगातार बढ़ती जा रही है। इसके बावजूद एमएसपी में नाममात्र बढ़ोतरी हो रही है। कांग्रेस कार्यकाल में बीज, खाद, कीटनाशक व खेती उपकरणों पर कोई टैक्स नहीं था। इस सरकार ने खेती से जुड़ी हर चीज पर टैक्स लगाकर खेती करना और महंगा करने का काम किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों का भला चाहती है तो उसे स्वामीनाथन रिपोर्ट के सी-2 फार्मूले के तहत एमएसपी दे। कृषि क्षेत्र को लाभकारी बनाने के लिए योजनाओं पर काम करे। सरकार किसानों को उचित दाम व रियायत देने के बजाय उन पर पाबंदियां व नये कानून थोप रही है। पराली को लेकर बेवजह अन्नदाता को परेशान किया जा रहा है। जबकि प्रदूषण को बढ़ाने में अन्य बातें जिम्मेदार हैं। कोर्ट के आदेश के बावजूद सरकार पराली का निवारण करने में विफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नूंह में 11 दिसंबर को होगा विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम
पूर्व मुख्यमंत्री ने एलान किया है कि विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम का अगला पड़ाव 11 दिसंबर को नूंह में होगा। करनाल और जींद की तरह यहां पर भी बड़ी तादाद में आम लोग पहुंचेंगे। इनसे सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। विपक्ष आपके समक्ष एक ऐसा मंच है, जहां आम जनता विपक्ष के समक्ष अपनी स्थानीय व प्रदेश स्तरीय समस्याओं को रखती है। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री पीजीआई पहुंचे। यहां पूर्व विधायक एडवोकेट संत कुमार की पत्नी प्रभा का कुशलक्षेम जाना। संस्थान के स्पेशल वार्ड में उपचाराधीन पूर्व मंत्री की पत्नी के घुटने का ऑपरेशन हुआ है। अब उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। उनके साथ विधायक भारत भूषण बतरा, कलानौर विधायक शकुंतला खटक, महम के पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed