{"_id":"5f35a1668ebc3edd18714f87","slug":"got-fed-up-with-addiction-husband-took-34-days-to-find-his-whereabouts-then-beaten-to-death-rohtakcity-news-rtk5687334165","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की लत से तंग होकर छोड़ गई थी, पति को 34 दिन लगे ठिकाना पता करने में, फिर पीट-पीटकर कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की लत से तंग होकर छोड़ गई थी, पति को 34 दिन लगे ठिकाना पता करने में, फिर पीट-पीटकर कर दी हत्या
विज्ञापन
न्यू राजेंद्रा कॉलोनी में गंदे नाले के पास 9 अगस्त को झाड़ियों में मिले महिला के शव की गुत्थी को पुलिस ने वीरवार को सुलझा लिया है। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस के मुताबिक उसके पति ने ही उसकी हत्या की थी।
पुलिस के मुताबिक सांपला के गांधरा निवासी आरोपी ने खुलासा किया कि बिहार निवासी युवती से प्रेम विवाह करने के बाद वे दोनों पीजीआई के इमरजेंसी के बाहर फुटपाथ पर रह रहे थे। वह नशे का आदी है। इसी लत के कारण रोजाना झगड़ा होता था, इससे तंग होकर उसकी पत्नी 1 जुलाई को उसे छोड़कर चली गई। इस दौरान वह उसकी तलाश करता रहा। करीब 34 दिन बाद 3 अगस्त को उसे पता चला कि उसकी पत्नी न्यू राजेंद्र कॉलोनी में रह रही है। इसके बाद वह उसके पास गया और पीट-पीटकर हत्या कर दी। बाद में उसके शव को झाड़ियों में फेंक दिया। उसने 2 जुलाई को पत्नी की गुमशुदगी की रपट भी दर्ज करवाई थी।
शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी बलवंत सिंह ने बताया कि महिला का शव 9 अगस्त को बरामद हुआ। इसके बाद 11 अगस्त को उसके पति ने उसकी पहचान की। गहनता से पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की बात कुबूली। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब 3 माह पहले बिहारी निवासी युवती उसे दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिली थी। इसके बाद रोहतक में उसने उसके साथ प्रेम विवाह रचाया था। पुलिस ने बताया कि पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी उसे वहां से घसीट तक चंद कदमों की दूरी पर झाड़ियों में ले गया।
विज्ञापन
पुलिस को गुमराह करने की नीयत से उसके बाल काटे और शव को आवारा पशुओं से बचाने के लिए पहरा देता रहा। इस दौरान रोजाना यह देखता था कि शव की सूचना पुलिस को कब मिलेगी। पुलिस को जब शव की सूचना मिली तो आरोपी भीड़ में शामिल हो गया। शव मिले जाने के दो दिन बाद वह पुलिस के समक्ष पेश हुआ व पत्नी की गुमशुदगी वाला कहानी के बारे में बताया। इसके बाद शव की पहचान की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।