Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Giving information about schizophrenia to the public

Rohtak News: लोगों को दी सिजोफ्रेनिया की जानकारी

Tue, 26 May 2026 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Giving information about schizophrenia to the public
42-पीजीआई के मनाेरोग विभाग में सिजोफ्रेनिया दिवस पर जागरूकता के लिए जारी पोस्टर दर्शाते चिकित्स
रोहतक। विश्व सिजोफ्रेनिया दिवस पर मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के मनोरोग बाह्य रोगी विभाग के विद्यासागर ब्लॉक में हेल्प डेस्क सह जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका समन्वयन मनोचिकित्सीय सामाजिक कार्य प्रभाग ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य मरीजों, उनके देखभालकर्ताओं, परिजनों व आमजन में सिजोफ्रेनिया के प्रति सही जानकारी, सकारात्मक दृष्टिकोण एवं जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। यहां जागरूकता बढ़ाने के लिए पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई।
विज्ञापन

प्रदर्शित पोस्टरों में सिजोफ्रेनिया से संबंधित सामान्य जानकारी, मरीजों एवं परिजनों के लिए क्या करें और क्या न करें, की जानकारी दी गई। देखभालकर्ताओं की भूमिका, स्वस्थ जीवनशैली में आवश्यक बदलाव व सिजोफ्रेनिया के प्रबंधन में योग की उपयोगिता के महत्वपूर्ण विषयों को सरल एवं प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन माध्यमों से रोग के लक्षणों की पहचान, उपचार के महत्व, दवा पालन, पुनर्वास तथा सामाजिक सहयोग के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मरीजों एवं उनके परिजनों को संस्थान में उपलब्ध विभिन्न सेवाओं के बारे में भी अवगत कराया गया।

संस्थान में सिजोफ्रेनिया से पीड़ित व्यक्तियों के लिए नियमित मनोरोग ओपीडी सेवाएं, मनोसामाजिक परामर्श, पारिवारिक एवं सामाजिक पुनर्वास सहायता, समूह चिकित्सा, व्यवहार चिकित्सा, सामाजिक कौशल प्रशिक्षण, व्यावसायिक पुनर्वास व संज्ञानात्मक पुनर्वास की सेवाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed